फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Conflict between principal and players

Jammu News: अखनूर में स्कूल के मैदान पर सुबह-शाम खेल सकेंगे युवा

विज्ञापन
Conflict between principal and players
स्कूल की प्रिंसिपल ने बाहरी खिलाड़ियों की गतिविधि पर लगा दी पाबंदी
विज्ञापन

डिप्टी सीईओ ने मामले में हस्तक्षेप कर सुलह कराई, एक फैसले पर किया सहमत
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। कस्बे में सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में अब युवा स्कूल शुरू होने से पहले और बाद में खेल सकेंगे। यह सहमति मंगलवार को खिलाड़ियों के प्रतिनिधिमंडल और डिप्टी सीईओ के बीच बातचीत के बाद बनी।
जानकारी के अनुसार स्कूल की नवनियुक्त प्रिसिंपल मुसरत जाबेन ने मैदान पर खेलने को लेकर बाहरी खिलाड़ियों पर पाबंदी लगा दी थी। इसे लेकर मंगलवार को खिलाड़ियों का प्रतिनिधिमंडल पार्षद राकेश मल्होत्रा और दिव्यांग एसोसिएशन के महासचिव शाम सिंह की अगुवाई में प्रिसिंपल कार्यालय में डिप्टी सीईओ अशोक रैना और प्रिसिंपल से मिला। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने सीईओ को बताया कि प्रिसिंपल ने स्कूल में सभी प्रकार की बाहरी गतिविधियों को प्रतिबंधित किया है। कस्बे में यही एकमात्र मैदान है, जिस पर खिलाड़ी खेल सकते हैं। अगर इन्हें यहां खेलने की अनुमति नहीं मिलेगी तो ये नशे की ओर जा सकते हैं। इसलिए, बाहरी खिलाड़ियों को भी मैदान पर खेलने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन

इस दौरान प्रिंसिपल ने भी कहा कि उन्होंने बाहरी खिलाड़ियों के खेलने पर प्रतिबंध लगाया है, क्योंकि इससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का ध्यान भटकता है और उनकी पढ़ाई पर असर पड़ता है। इस बीच दोनों दलों में थोड़ी कहासुनी भी हुई। लेकिन, डिप्टी सीईओ ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। अंत में सहमित बनी कि बाहरी खिलाड़ी मैदान पर सुबह स्कूल लगने से पहले और शाम को छुट्टी होने के बाद खेल सकते हैं। मौके पर प्रतिनिधिमंडल में जिम्मी मनी, राजेंद्र कुमार, मोहन सिंह, सुरेश कुमार, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed