{"_id":"6171c1f1694218360c618f97","slug":"condolence-ramban-news-jmu2462984194","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबन में 62वां पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबन में 62वां पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामबन पीडी नित्या के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान जिला पुलिस लाइन में शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई।
वर्ष 1959 में चीनी सैनिकों से लोहा लेने के दौरान शहीद हुए सभी पुलिस कर्मियों की याद में हर साल 21 अक्टूबर को राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। वीरवार को पुलिस लाइन में शहीदों की तस्वीरों पर माला चढ़ाई गई और शोक शास्त्र के साथ एक पारंपरिक सलामी दी गई। इससे पहले एसएसपी ने उन सभी शहीदों के नाम पढ़कर सुनाए, जिन्होंने पिछले एक साल में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने रामबन जिले के शहीदों के 49 परिजनों को उपहार दिए।
इसके अलावा शहीदों के परिवारों के लिए रामबन पुलिस ने स्थापित हेल्प डेस्क का उद्घाटन भी किया। एसएसपी ने हेल्प डेस्क के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रामबन जिले का कोई भी पुलिस परिवार समर्पित लैंड लाइन नंबर 01998-266400 या मोबाइल नंबर 9103221325 पर अपने विभिन्न सरकारी कार्यालयों से संबंधित मुद्दों को हल करने में विभाग की मदद ले सकता है।
विज्ञापन
इस दौरान उपायुक्त रामबन मुसरत इस्लाम, अध्यक्ष एमसी सुनीता देवी, एडीडीसी राजिंदर शर्मा, एडीसी हरबंस लाल, अतिरिक्त एसपी रजनी शर्मा, सेकंड इन कमांड 187 बीएन सीआरपीएफ राम लाल मीणा, अध्यक्ष व्यापार मंडल वेद भूषण, बार एसोसिएशन के सदस्य, पुलिस शहीदों के परिवार, विभिन्न सिक्योरिटी एजेंसियों के अधिकारियों और प्रमुख नागरिकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।