{"_id":"63eb911b1ee0d993b400d932","slug":"condolence-in-jodiyan-akhnoor-news-c-10-1-46652-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। पुलवामा में 2019 को हुए आतंकी हमले में शहीद हुए वीर सपूतों की चौथी बरसी पर शौर्य एवं बलिदान को नमन करते हुए मंगलवार को खौड़ और ज्यौड़ियां के लोगों ने कई स्थानों पर सभा आयोजित की। इस दौरान शहीदों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पलांवाला में सेवानिवृत्त सैनिक कल्याण कमेटी की तरफ से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहां क्षेत्र के सेवानिवृत्त सैनिकों ने पुलवामा के शहीदों को याद किया। इस मौके पर पलांवाला पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार, सेवानिवृत्त सैनिक कल्याण कमेटी पलांवाला के प्रधान सुबेदार गुलबदन सिंह, कैप्टन प्रभात सिंह सहित कई सेवानिवृत्त सैनिक उपस्थित रहे। वहीं सीमावर्ती बरढोह पंचायत में भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर भाजयुमो जिला महामंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि उन माता-पिता को संभालने का जिगर किसी में नहीं है, जिन्होंने अपने सपूतों को आतंकवाद से लड़ाई में भारत माता के चरणों में अर्पित कर दिया हो। उनके लिए अपने आपको संभालना बहुत ही मुश्किल होगा, लेकिन हमारे देश के करोड़ों देशवासी उनके साथ खड़े हैं, और उनको नमन करते हैं, जिन्होंने ऐसे वीर सपूतों को जन्म दिया है। हम सभी ईश्वर से कामना करते हैं कि ईश्वर उन सपूतों की आत्मा को शांति प्रदान करे। भारत देश के ऐसे वीर जवानों एवं उनके माता और पिता को शत शत नमन।
इस मौके पर पंचायत के कई लोग उपस्थित रहे। खौड़ में कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब की तरफ भी शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर वार्ड नंबर-छह के पार्षद दीपक सिंह, भाजपा नेता नरेंद्र सिंह भाऊ, शाम सिंह भाऊ सहित क्लब के कई खिलाड़ी उपस्थित रहे। इस मौके पर नरेंद्र सिंह भाऊ ने कहा कि हम इन वीर शहीदों की शहादत को कभी भी नही भूल सकते हैं। हम प्रणाम करते हैं उन माता-पिता को, जिन्होंने ऐसे सपूतों को जन्म दिया। ज्यौड़ियां के देवीपुर क्षेत्र में भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जहां थाना प्रभारी अखनूर सरदार हरप्रीत सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन क्षेत्र के युवाओं की तरफ से किया गया, जिसमें दीपक कुमार, पंकज शर्मा, राहुल शर्मा, केशव शर्मा, विकास शर्मा, कृष्णा, अरुण शर्मा, उमेश, उदय, सुशील ओर निखिल आदि मौजूद रहे।