फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Conditional relief in corona test for passengers coming to Jammu and Kashmir by bus, train-airplane, passengers who have applied two doses will not be investigated

कोरोना जांच : बस, ट्रेन-हवाई जहाज से जम्मू-कश्मीर आने वाले यात्रियों को कोरोना जांच में सशर्त राहत, दो डोज लगा चुके यात्रियों की नहीं होगी जांच

Mon, 08 Nov 2021 12:22 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 08 Nov 2021 12:22 AM IST
सार

आपदा प्रबंधन विभाग की राज्य कार्यकारी कमेटी ने नई निर्देशावली जारी की। इसमें कहा गया है कि 72 घंटे पहले की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट साथ लाने वाले यात्रियों की कोविड जांच नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन
Conditional relief in corona test for passengers coming to Jammu and Kashmir by bus, train-airplane, passengers who have applied two doses will not be investigated
जम्मू में कोरोना टेस्ट करवाने के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : एएनआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में बस, ट्रेन व हवाई जहाज से यात्रा कर आने वाले यात्रियों को कोरोना जांच से सशर्त राहत जारी रहेगी। वैक्सीन के दो डोज लगवा चुके और 72 घंटे पहले की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट साथ लाने वाले यात्रियों की कोविड जांच नहीं होगी। रविवार को मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन विभाग की राज्य कार्यकारी कमेटी की हुई बैठक में प्रदेश में कोरोना परिदृश्य पर चर्चा के बाद नई निर्देशावली जारी की। निर्देशावली के अनुसार दसवीं और बारहवी की ऑफ लाइन बोर्ड परीक्षा के लिए सशर्त अनुमति के अलावा 0.2 फीसदी से कम कोरोना केस लोड वाले जिलों में रात्रि कोरोना कर्फ्यू रात 11 से छह बजे तक हुआ करेगा। अन्य जिलो में रात्रि कोरोना कर्फ्यू रात नौ से सुबह छह बजे तक रहेगा।

विज्ञापन

Conditional relief in corona test for passengers coming to Jammu and Kashmir by bus, train-airplane, passengers who have applied two doses will not be investigated
जम्मू में कोरोना टेस्ट करवाने के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : एएनआई

सिनेमा हाल, मल्टीप्लेक्स और थियेटरों, स्विमिंग पूल्स को सशर्त 25 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की मंजूरी, आउटडोर और इंडोर में एक जगह अधिकतम 25 लोगों को ही कोविड नियमों का पालन करते हुए एकत्रित होने की अनुमति जारी की गई हैं। हालांकि जिन जिलों में 0.2 फीसदी से कम और सप्ताह में 250 से कम केस लोड हैं वहां के बैंक्वेट हाल को 25 फीसदी क्षमता के साथ लोगों को एकत्रित होने की अनुमति दी गई है। स्कूलों के मामले में दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को पहले की तरह ही सशर्त स्कूलों में प्रवेश को मंजूरी दी गई है। उच्च शिक्षण संस्थानों में भी सशर्त विद्यार्थियों को आफ लाइन पढ़ाई की मंजूरी दी गई है। दसवीं और बारहवीं को छोड़ स्कूलों में अन्य कक्षाएं आफ लाइन पढ़ाई के लिए बंद ही रहेंगी। पार्कों में भी कोरोना टीका लगवा चुके लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Conditional relief in corona test for passengers coming to Jammu and Kashmir by bus, train-airplane, passengers who have applied two doses will not be investigated
जम्मू में कोरोना टेस्ट करवाने के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : एएनआई

एक सप्ताह में दूसरा डोज लगवाना करें सुनिश्चित
सभी डीसी को हिदायत दी है कि वह अपने-अपने जिले में एक सप्ताह में कोरोना टीका का दूसरा डोज लगवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष नजर रखी जाए। पॉजिविटी रेट पर भी ध्यान रखा जाए। कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों के साथ सख्ती से पेश आया जाए। 

24 घंटों में 165 नए संक्रमित सक्रिय मामले एक हजार के पार
जम्मू। प्रदेश में खासतौर पर कश्मीर संभाग में कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल आ गया है। 24 घंटो में कोरोना संक्रमण के 165 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसमें 156 मामले कश्मीर संभाग से ही हैं। जम्मू संभाग से केवल नौ मामले सामने आए हैं। ऐसे में एक्टिव मामले तेजी से बढ़कर 1153 पर पहुंच गए हैं। हाल के दिनों में संक्रमण की दर में अचानक बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन

Conditional relief in corona test for passengers coming to Jammu and Kashmir by bus, train-airplane, passengers who have applied two doses will not be investigated
जम्मू में कोरोना टेस्ट करवाने के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : एएनआई

चौबीस घंटे में 44300 कोरोना टेस्ट किए गए 
पिछले 24 घंटो में प्रदेश में कुल 44300 कोरोना टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 165 लोग संक्रमित पाए गए। कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में सबसे ज्यादा 87, बारामुला में 26, बडगाम में नौ, पुलवामा में तीन, कुपवाड़ा में तीन, अनंतनाग में एक, बांदीपोरा में 13, गांदरबल में 13 और कुलगाम में एक नया मामला सामने आया है। 

जम्मू संभाग के जम्मू जिले में चार, डोडा में दो, कठुआ में एक, पुंछ और रियासी जिलों में भी एक-एक संक्रमित मिला है। वहीं पिछले 24 घंटो में 103 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। स्वस्थ होने वाले मरीजों में 98 कश्मीर संभाग व पांच मरीज जम्मू संभाग से हैं। किसी मरीज की मौत नहीं हुई हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से अब तक 4440 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Conditional relief in corona test for passengers coming to Jammu and Kashmir by bus, train-airplane, passengers who have applied two doses will not be investigated
मास्क लगाकर ड्यूटी देते जवान। - फोटो : बासित जरगर

बिना मास्क पहने मिले लोगों का कराया टेस्ट
जम्मू में खरीदारी के लिए निकल रहे ज्यादातर लोग बिना मास्क के घूमते नजर आ रहे हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। रविवार को बिना मास्क मिले लोगाें से कहीं पुलिस ने हाथ जोड़कर मास्क पहनने की विनती की तो किसी का जबरन कोरोना टेस्ट करवाया। इस दौरान पुलिस की लोगाें से बहस भी हो रही है।

कोविड नियमों के उल्लंघन पर लगेगा भारी जुर्माना
रामबन उपायुक्त मुसरत इस्लाम ने जिले में कोविड के उचित व्यवहार का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने शनिवार को कोविड की रोकथाम के उपायों के संबंध में उपराज्यपाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक कर रविवार को निर्देश जारी किए।
बैठक के दौरान विशेष रूप से बाजारों और सार्वजनिक समारोहों में मास्क पहनने और कोविड के उचित व्यवहार को सख्ती से लागू करने के साथ कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाने से संबंधित निर्देश दिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed