फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Concluding five-day program organized on subject-specific training in high school Kirchi

हाई स्कूल किरची में विषय विशेष प्रशिक्षण पर आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम का समापन

विज्ञापन
Concluding five-day program organized on subject-specific training in high school Kirchi
रामनगर। डाइट कुद की ओर से शिक्षकों के लिए हाई स्कूल किरची में आयोजित एसएसटी विषय विशेष पर पांच दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया गया। 23 फरवरी को शुरू हुए इस कार्यक्रम का शनिवार को समापन किया गया। इसमें पाठ्यक्रम कोअर्डिनेटर एंव मनोविज्ञान के वरिष्ठ व्याख्याता अशोक कुमार और कार्यक्रम के अस्सिटेंट कोअर्डिनेटर डीआरजी राकेश सिंह ने अन्य संसाधन व्यक्तियों के साथ मुख्य रूप से भाग लिया।
विज्ञापन

इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं के लाभ के लिए एसएसटी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही सामाजिक विज्ञान को पढ़ाने के विभिन्न शैक्षणिक तकनीकों पर भी चर्चा हुई। ताकि प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल के छात्रों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों को नवीनतम उपकरणों और तकनीकों के बारे में अपडेट किया जा सके। कोर्स कोऑर्डिनेटर अशोक कुमार ने छात्रों में अनुशासन की भावना जगाने के लिए मॉर्निंग असेंबली को अधिक रोचक बनाने के साथ-साथ समय प्रबंधन पर जोर दिया। वहीं राकेश सिंह ने सामाजिक विज्ञान के सभी वर्गों को कवर किया। इसमें भूगोल, इतिहास, भारतीय राजनीति, अर्थशास्त्र, आपदा प्रबंधन और विभिन्न वर्गों को शमिल किया था। समापन कार्यक्रम में प्रशिक्षु शिक्षकों ने डाइट कुद का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दूर दराज के क्षेत्रों में इस तरह के कोर्स कार्यक्रम आयोजित किए जाना उनके लिए काफी सहायक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed