फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   componsetion

एसबीआई ने दिवंगत सैनिक परिवार को सौंपा 30 लाख का चेक

विज्ञापन
componsetion
सांबा। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखा ने सेना के एक दिवंगत जवान के परिवार को 30 लाख रुपये का बीमा चेक सौंपा। देश की सुरक्षा के लिए बलिदान देने वाले सेना व केंद्रीय सशस्त्र बल के कर्मियों के परिवार की सेवा के लिए एसबीआई ने सेवाभाव की प्रतिबद्धता को दर्शाया है। यह राशि दिवंगत सैनिक की मां त्रिशला देवी को प्रदान की गई।
विज्ञापन

सनद रहे कि सेना के जवान नायक रोमेश लाल पुत्र प्रेमनाथ का एक दुर्घटना में निधन हो गया था। यह बीमा चेक भारतीय स्टेट बैंक के डीजीएम अजीतव पराशर द्वारा एजीएम एसएमई विनोद धर और विजयपुर बैंक शाखा प्रबंधक राधिका नय्यर की उपस्थिति में लाभार्थी को प्रदान किया गया। गौरतलब है कि बैंक ने अपने सुरक्षा बल वेतन खाताधारकों को रक्षा वेतन पैकेज (डीएसपी) और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस वेतन पैकेज (सीएपीएसपी) के तहत विशेष योजना का क्रियान्वयन शुरू किया है। जो सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस कर्मियों की जरूरतों और आवश्यकताओं को पूरा करता है। इस योजना में कई विशेषताएं शामिल हैं। इनमें इनबिल्ट पर्सनल आकस्मिक बीमा (पीएआई) और शामिल हैं। जो 30 लाख रुपये का निजी बीमा व एक करोड़ रुपये का एयर दुर्घटना बीमा कवर करता है। इस योजना के तहत सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस व्यक्तियों की दुर्घटना में आकस्मिक मौत पर उनके परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed