{"_id":"5f0f68078ebc3e638c7727e8","slug":"complaint-jammu-city-news-jmu21439355","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी करप्शन फाउंडेशन के खिलाफ शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी करप्शन फाउंडेशन के खिलाफ शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पुलवामा में एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के खिलाफ कश्मीर के आईजी को एंटी करप्शन ब्यूरो जम्मू कश्मीर ने शिकायत दी है। इसमें एफबी पर पोस्ट करने पर कार्रवाई की सिफारिश की गई है। शिकायत के मुताबिक फाउंडेशन के नाम पर मजीद भट्ट ने एफबी पोस्ट की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मी किसी से रिश्वत मांगे तो इसकी जानकारी एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया जिला पुलवामा को करें। इसके लिए एक मोबाइल नंबर भी दिया गया है। जिसमें 10 रुपये वाला हलफनामा इस्तेमाल करते हुए इस पर शिकायत दर्ज करने की बात कही गई है।
इस पोस्ट पर प्रदेश एंटी करप्शन ब्यूरो की तरफ से बयान जारी कर कहा गया है कि एंटी करप्शन की स्थापना ही ऐसी शिकायतों के लिए की गई है। ब्यूरो का शिकायतें सुनने के लिए व्हाटसएप नंबर जारी है। फेसबुक अकाउंट बना हुआ है। ब्यूरो का अपना ट्वीटर अकाउंट है। हर तरह की जानकारी ब्यूरो की आधिकारिक बेवसाइट पर है। फिर कोई दूसरा कैसे शिकायत प्राप्त कर सकता है। कश्मीर के आईजी को इस मामले में कार्रवाई की सिफारिश और शिकायत की गई है।