{"_id":"5f49532d8ebc3e3ce91526e0","slug":"complaint-filed-againts-panchayat-sarpanch-in-mahanpur-billawer-news-jmu21747626","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचों की शिकायत पर सरपंच के खिलाफ जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचों की शिकायत पर सरपंच के खिलाफ जांच के आदेश
विज्ञापन
बसोहली। महानपुर तहसील की कैलड़ी पंचायत के पंचों का एक शिष्टमंडल शुक्रवार को एडीसी बसोहली से मिला। शिष्टमंडल में शामिल कैलड़ी पंचायत के कुछ पंचों और नायब सरपंच ने एडीसी को बताया कि सरपंच पंचायत के पंचों से चर्चा के बिना ही विकास कार्य करवा रहे हैं। नायब सरपंच रमेश कुमार, वार्ड-3 के पंच प्रीतम सिंह, वार्ड-4 के देसराज, वाड-2 की अनीता देवी आदि ने कहा कि 2018 में पंचायत चुनाव हुए थे, 2 साल बीत जाने के बाद भी पंचायत में कोई विकास कार्य नहीं हुए हैं। बीते 7 माह में सरपंच ने कोई भी बैठक नहीं बुलाई। उन्होंने एडीसी को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग उठाई। उधर, एडीसी तिलकराज थापा ने ग्रामीण विकास विभाग महानपुर को इस संदर्भ में कार्रवाई कर उन्हें रिपोर्ट मांगी है।
षड्यंत्र के तहत कर रहे हैं शिकायत
कैलड़ी सरपंच राधा देवी ने कहा कि हर बैठक के लिए पंचों व नायब सरपंच को फोन किया जाता है। मगर पंच न फोन नहीं उठाते हैं और न ही बैठकों में आते हैं। जो लोग एडीसी बसोहली के पास ज्ञापन लेकर गए थे, वह पंच गांव में होने वाले विकास कार्यों को खुद करवाने की मांग करते हैं। जहां इन्हें काम दिए गए वहां इन्होंने सही से काम नहीं किया है। इसके बाद सरपंच के विरुद्ध षड्यंत्र रच कर ऐसी शिकायतें की जा रही है।