{"_id":"66e4d9fe345069b0b506f054","slug":"commissioner-of-jammu-municipal-corporation-gave-order-regarding-illegal-construction-jammu-news-c-10-jam1008-441375-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अवैध निर्माण और अनधिकृत कॉलोनियों का काम रोका जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अवैध निर्माण और अनधिकृत कॉलोनियों का काम रोका जाएगा
विज्ञापन
दक्षिण वार्डों का दौरा करते डा. देवांश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नगर निगम के आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने जम्मू दक्षिण के वार्डों का दौरा कर दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगर निगम के आयुक्त डाॅ. देवांश यादव ने अवैध निर्माण, अनधिकृत कॉलोनियों के विकास और नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आते बड़े भूखंडों को छोटे भूखंडों में उप-विभाजित संबंधित शिकायतों को लेकर जम्मू दक्षिण में वार्डों का व्यापक दौरा किया।
इस मौके पर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम क्षेत्रों में अवैध निर्माण और अनधिकृत कॉलोनियों का विकास रोका जाएगा। उन्होंने स्वीकृत भवन योजना के बिना निर्माण और अनधिकृत कॉलोनियों के विकास के संबंध में प्रवर्तन कर्मचारियों को कड़ी निगरानी करने के निर्देश दिए। वास्तविक समय की रिपोर्टिंग नगर निगम के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।स्थानीय चिंताओं को दूर करने के उद्देश्य से किए गए इस दौरे ने शहरी बुनियादी ढांचे और सामुदायिक जुड़ाव में सुधार के लिए आयुक्त की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।
उन्होंने वार्डों में की जा रही स्वास्थ्य और स्वच्छता गतिविधियों का प्रत्यक्ष मूल्यांकन भी किया। दौरे के दौरान आयुक्त के व्यावहारिक दृष्टिकोण ने नगरपालिका गतिविधियों में समय पर अद्यतन और पारदर्शिता की आवश्यकता को रेखांकित किया। उनका मानना है कि प्रभावी शासन और सार्वजनिक विश्वास के लिए महत्वपूर्ण है। आयुक्त ने कहा कि इस प्रकार के निरीक्षण नगर निगम सीमा के अन्य वार्डों में भी आयोजित किए जाएंगे।