फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   commener news

Jammu News: जीओसी ने किया राजोरी पुंछ का दौरा, सुरक्षा का लिया जायजा

विज्ञापन
commener news
राजोरी। व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए सोमवार को राजोेरी-पुंछ सेक्टर का दौरा किया।
विज्ञापन

जीओसी ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करने के लिए सैनिकों की सराहना की और उन्हें उच्च मनोबल और प्रेरणा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। एस ऑफ स्पेड्स डिवीजन, जम्मू और कश्मीर के राजोेरी और पुंछ के सीमावर्ती जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) की रखवाली के लिए तैनात है। वहीं व्हाइट नाइट कोर के अधिकारी ने बताया कि जीओसी व्हाइट नाइट कोर ने जीओसी काउंटर इंसर्जेंसी फोर्स (रोमियो) और जीओसी एस ऑफ स्पेड्स डिवीजन और जीओसी डेल्टा फोर्स के साथ सुरक्षा स्थिति का आकलन करने के लिए डिवीजन का दौरा किया। जीओसी ने आम जनता के साथ बेहतर रिश्ते बनाने के अलावा देश के दुश्मनों पर कड़ी नज़र रखने और दुश्मन के नापाक मंसूबों को विफल बनाने के लिए अधिक चौकसी बरतने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed