{"_id":"6529b8369e74b7ad5f0402b4","slug":"colleges-dress-code-jammu-news-c-10-jmu1037-222442-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कॉलेजों में पहली बार सफेद कमीज व काली पेंट में आए छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कॉलेजों में पहली बार सफेद कमीज व काली पेंट में आए छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। प्रदेश के कॉलेजों में पहले सेमेस्टर की दाखिला प्रक्रिया पूरी होते ही कक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहली बार छात्र सफेद कमीज व काली पेंट के परिधान में पढ़ने के लिए पहुंचे हैं। कंटीन और खेल मैदानों में रौनक लौट गई है। इस बार क्लस्टर विश्वविद्यालय के अधीन जीजीएम साइंस कॉलेज, राजकीय एसपीएमआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स, एमएएम कॉलेज में वर्दी अनिवार्य की गई है। पद्मश्री पद्मा सचदेव महिला कॉलेज गांधी नगर, राजकीय महिला कॉलेज परेड और बीएड कॉलेज ऑफ एजुकेशन में पहले से ही वर्दी अनिवार्य थी। मगर अब अन्य कॉलेजों में वर्दी के बिना छात्रों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
एमएएम कॉलेज में कुछ छात्रों ने कहा कि बाहरी पहचान करनी मुश्किल हो जाती थी। वर्दी न होने की वजह से कई युवक कॉलेज में विवाद करते थे। जीजीएम साइंस कॉलेज की कंटीन पर एकत्रित छात्रों ने कहा कि वे सीयूईटी पास कर आए हैं। यहां स्कूल से भी ज्यादा आनंद आ रहा है।