{"_id":"6a3af57c8c2a4a06a808f284","slug":"colleges-admission-last-chance-jammu-news-c-10-jmu1062-945457-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कॉलेजों में दाखिले का आखिरी मौका, फिर खुला एडमिशन पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कॉलेजों में दाखिले का आखिरी मौका, फिर खुला एडमिशन पोर्टल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। सरकारी डिग्री कॉलेजों में दाखिले से चूक गए छात्रों को एक और मौका मिला है। जिन छात्रों ने अब तक आवेदन नहीं किया, सीट नहीं मिली या किसी बेहतर कॉलेज या कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, उनके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने स्पॉट राउंड शुरू किया है। दूसरे राउंड के बाद खाली सीटों को इसी प्रक्रिया के जरिये भरा जाएगा।
विभाग के आदेश के अनुसार नए छात्र 26 जून तक केंद्रीय एडमिशन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जिन छात्रों ने पहले ही आवेदन किया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। उनका पुराना आवेदन ही मान्य रहेगा। इस बार दाखिले की प्रक्रिया दो तरीके से होगी। जिन कोर्सों में काफी सीटें खाली हैं, उनमें छात्र सीधे संबंधित कॉलेज जाकर दाखिला ले सकेंगे। अन्य कोर्सों में सीटों का आवंटन ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए 12वीं के अंक, छात्रों की पसंद और उपलब्ध सीटों को आधार बनाया जाएगा। जिन छात्रों ने दाखिला लेने के बाद सीट रद्द करवाई है, उन्हें इस प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
फिर भरनी होगी कॉलेज और कोर्स की पसंद
तीसरे राउंड में शामिल होने के इच्छुक सभी छात्रों को 26 जून तक कॉलेज और कोर्स की नई पसंद भरनी होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पहले भरी गई पसंद इस दौर में नहीं मानी जाएगी। इसलिए छात्रों को प्राथमिकताएं सोच-समझकर भरने की सलाह दी गई है। तीसरे राउंड की सीट आवंटन सूची 29 जून को जारी होगी। सीधे कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया 25 जून से दो जुलाई तक चलेगी। दाखिला पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा। यदि किसी कोर्स में सीटों से अधिक छात्र पहुंच जाते हैं तो चयन 12वीं के अंकों के आधार पर किया जाएगा।

स्पॉट राउंड में कौन कर सकता है आवेदन
- अब तक आवेदन नहीं किया
- किसी भी राउंड में सीट नहीं मिली
- सीट मिलने के बाद दाखिले की प्रक्रिया पूरी नहीं की
- बेहतर कॉलेज या कोर्स में दाखिला चाहते हैं
- आवेदन किसी गलती के कारण खारिज हो गया था और अब सभी शर्तें पूरी करते हैं

याद रखें ये तारीखें
- आवेदन और नई पसंद भरने की अंतिम तिथि : 26 जून
- सीधे कॉलेज में दाखिले की अवधि : 25 जून से दो जुलाई
- तीसरे राउंड की सीट आवंटन सूची : 29 जून
- फीस जमा करने की अंतिम तिथि : एक जुलाई