फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cold in Jammu broke the record of four years

Weather Report : जम्मू में ठंड ने चार वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ा, रात का पारा 2.5 डिग्री, कश्मीर शीतलहर की चपेट में

Mon, 15 Jan 2024 12:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 15 Jan 2024 12:49 AM IST
सार

शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री रहा। इससे पहले वर्ष 2020 में एक जनवरी को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री दर्ज किया गया था। जम्मू लगातार एक हफ्ते से कश्मीर के कई जिलों से ठंडा चल रहा है।

विज्ञापन
Cold in Jammu broke the record of four years
Jammu Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू में ठंड ने पिछले चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री रहा। इससे पहले वर्ष 2020 में एक जनवरी को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री दर्ज किया गया था। जम्मू लगातार एक हफ्ते से कश्मीर के कई जिलों से ठंडा चल रहा है। हालांकि रविवार को दिन में धूप रही, परंतु चुभती सर्द हवाओं ने शरीर को कंपा दिया। उत्तर भारत में कोहरे के कारण जम्मू आने वाली 12 ट्रेनें देरी से पहुंचीं, जबकि कोटा से आने वाली साप्ताहिक ट्रेन रद्द रही। वहीं, पांच उड़ानें रद्द और 11 देरी से जम्मू एयरपोर्ट पर पहुंचीं हैं।

विज्ञापन


पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी नहीं हो रही और न ही मैदानी क्षेत्रों में बारिश। लिहाजा जम्मू में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री नीचे गिरकर 2.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। अधिकतम तापमान भी 8.9 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से नौ डिग्री कम है। जम्मू का अधिकतम तापमान पहलगाम (12.6), कोकेरनाग (13.4), कुपवाड़ा (14.8), काजीगुंड (14.8) और श्रीनगर (14.6 डिग्री सेल्सियस) से भी कम है।प्रदेश में रविवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस राजोरी में दर्ज किया गया। उधमपुर में 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल में अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 10.5 डिग्री अधिक है। कटड़ा में अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री, जबकि भद्रवाह में 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


कश्मीर फिर शीतलहर की चपेट में
कश्मीर घाटी कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को मिली एक दिन की राहत के बाद रविवार को एक बार फिर शीतलहर की चपेट में है।श्रीनगर शहर में शनिवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो शुक्रवार के 0.2 डिग्री सेल्सियस से 4.4 डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ट्रेनें और उड़ानें प्रभावित
रविवार को पूजा एक्सप्रेस 17, मालवा और झेलम 10, मूरी और एमसीटीएम सुपरफास्ट 12, सूर्योदय, शालामार, उत्तर संपर्क क्रांति और अमरनाथ 5, सियालदाह, श्रीशक्ति और हेमकुंड दो घंटे देरी से जम्मू पहुंचीं हैं। वहीं, पूजा 8:45 मिनट देरी से रवाना हुई। इसके अलावा लेह से दो, दिल्ली से दो और श्रीनगर से एक उड़ान रद्द रही। जबकि लेह से एक, दिल्ली चार, अहमदाबाद से एक, श्रीनगर से तीन, मुंबई से एक और इंदौर से एक फ्लाइट देरी से जम्मू पहुंचीं।


कहां कितना न्यूनतम पारा (डिग्री सेल्सियस में)

  • पहलगाम - 5.5
  • श्रीनगर -4.2
  • काजीगुंड - 4.0
  • गुलमर्ग -1.2
  • भद्रवाह -1.1
  • कटड़ा 3.9

जम्मू का पिछले चार वर्षों का न्यूनतम तापमान

  • 2020 एक जनवरी 2.6
  • 2021 एक जनवरी 4.2
  • 2022 28 जनवरी 4.7
  • 2023 5 जनवरी 3.0

आठवीं तक के छात्रों के लिए 17 जनवरी तक बढ़ीं शीतकालीन छुट्टियां
घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने जम्मू संभाग के समर जोन के सभी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए सर्दी की छुट्टियां 17 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। अब जम्मू संभाग के सभी स्कूलों के आठवीं तक के विद्यार्थी 18 जनवरी को स्कूल जाएंगे। वहीं नौवीं से 12वीं कक्षा तक के बच्चों सोमवार को स्कूल जाना होगा। हालांकि उनके स्कूल जाने के समय में भी बदलाव किया गया है। अब स्कूल सुबह 11 बजे शुरू होगा और दोपहर तीन बजे छुट्टी होगी। बता दे की पहले छुट्टियां बढ़ा कर 15 जनवरी तक की गई थीं, लेकिन बिगड़े मौसम के कारण फिर से छुटि्टयां बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed