गठबंधन सरकार करेगी हुर्रियत से बातचीत की पहल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल एन एन वोहरा ने अमन की कोशिशों को गति देने के लिए हुर्रियत से बातचीत के लिए पहल का ऐलान किया है। अभिभाषण में रियासत के सर्वांगीण विकास के लिए अमन को अहमियत के मद्देनजर सभी विचारधारा के लोगों से बातचीत की जरूरत बताई गई है।
राज्यपाल ने कहा कि अमन का दायरा बढ़ाने और इसके सामाजिक प्रभाव को ध्यान में रखते हुए गठबंधन सरकार सियासी पहल करेगी। इस क्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल का दृष्टांत भी पेश किया गया।
राज्यपाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने इंसानियत, कश्मीरियत और जम्हूरियत की नीति पर अमल शुरू किया था।
पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की नीति पर अमल
त्तकालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दौरान हुर्रियत समेत तमाम सियासी समूहों से बातचीत शुरू की गई थी। उस नीति का अनुसरण करते हुए गठबंधन सरकार ऐसे सकारात्मक बातचीत के लिए माहौल बनाएगी और इसके लिए हर संभव सहयोग भी करेगी।
सियासी सिद्धांतों और अवधारणाओं से इतर सभी सियासी और रियासत से जुड़े समूहों को इसमें शामिल किया जाएगा। इस वार्ता से सभी मुद्दों पर व्यापक सहमति और समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी।
अभिभाषण में कहा गया कि केंद्र सरकार ने पड़ोसी देशों से बेहतर संबंधों की पहल की है। यह स्वागत योग्य है। रियासत सरकार पड़ोसी देश से अच्छी समझदारी विकसित करने के केंद्र के प्रयास के लिए माहौल बनाने में इसमें हर संभव सहयोग करेगी।
रियासत की अवाम के रहन सहन में सकारात्मक बदलाव लाकर विश्वास के माहौल को मजबूत बनाया जाएगा।