फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coalition government initiated talks with hurriyat

गठबंधन सरकार करेगी हुर्रियत से बातचीत की पहल

Thu, 19 Mar 2015 10:07 AM IST
Updated Thu, 19 Mar 2015 10:07 AM IST
विज्ञापन
coalition government initiated talks with hurriyat

राज्यपाल एन एन वोहरा ने अमन की कोशिशों को गति देने के लिए हुर्रियत से बातचीत के लिए पहल का ऐलान किया है। अभिभाषण में रियासत के सर्वांगीण विकास के लिए अमन को अहमियत के मद्देनजर सभी विचारधारा के लोगों से बातचीत की जरूरत बताई गई है।

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि अमन का दायरा बढ़ाने और इसके सामाजिक प्रभाव को ध्यान में रखते हुए गठबंधन सरकार सियासी पहल करेगी। इस क्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल का दृष्टांत भी पेश किया गया।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने इंसानियत, कश्मीरियत और जम्हूरियत की नीति पर अमल शुरू किया था।

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की नीत‌ि पर अमल

coalition government initiated talks with hurriyat

त्तकालीन प्रधानमंत्री अटल ब‌िहारी वाजपेयी ने दौरान हुर्रियत समेत तमाम सियासी समूहों से बातचीत शुरू की गई थी। उस नीति का अनुसरण करते हुए गठबंधन सरकार ऐसे सकारात्मक बातचीत के लिए माहौल बनाएगी और इसके लिए हर संभव सहयोग भी करेगी।

सियासी सिद्धांतों और अवधारणाओं से इतर सभी सियासी और रियासत से जुड़े समूहों को इसमें शामिल किया जाएगा। इस वार्ता से सभी मुद्दों पर व्यापक सहमति और समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी।

अभिभाषण में कहा गया कि केंद्र सरकार ने पड़ोसी देशों से बेहतर संबंधों की पहल की है। यह स्वागत योग्य है। रियासत सरकार पड़ोसी देश से अच्छी समझदारी विकसित करने के केंद्र के प्रयास के लिए माहौल बनाने में इसमें हर संभव सहयोग करेगी।

रियासत की अवाम के रहन सहन में सकारात्मक बदलाव लाकर विश्वास के माहौल को मजबूत बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed