अब हेलीकाप्टर से करें कश्मीर की हसीन वादियों की सैर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर की हसीन वादियों का लुत्फ उठाने आने वाले देशभर के पर्यटक अब हवा में तैरते हुए इसका मजा लेंगे। पहली बार श्रीनगर के एयरपोर्ट से कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम और गुलमर्ग के लिए चॉपर सेवा शुरू की गई है।
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने रविवार को इस सेवा को हरी झंडी दिखाई। चॉपर सेवा का इस्तेमाल करने वाले पहले ग्रुप से मुफ्ती ने बातचीत भी की। कहा कि चॉपर सेवा कश्मीर में आने वाले पर्यटकों को वीआईपी सेवा का एहसास कराएगी। इससे उनका समय बचेगा।
धनी पर्यटकों को इसका लाभ मिलेगा। यह कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के नए चरण का संकेत है जो भविष्य में बड़ी भूमिका निभाएगा। मुफ्ती ने कहा कि उक्त सेवा से अधिक से अधिक धनी पर्यटक कश्मीर की तरफ आकर्षित होंगे।
अब 15 मिनट में श्रीनगर से गुलमर्ग
इस सेवा के शुरु होने से श्रीनगर एयरपोर्ट से वह लोग सीधे गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग पहुंच जाएंगे। पंद्रह मिनट में पर्यटक अपने गंतव्य पहुंच जाएंगे। हेली सर्विस राज्य में गोल्फ, कांफ्रेंस और एडवेंचर टूरिज्म की कमी को दूरी करेगी।
उन्होंने कहा कि मध्यवर्गीय पर्यटक राज्य में पर्यटन की आर्थिक स्थिति की रीढ़ हैं। यहां रहने वाले अधिकतर लोगों का जीवन पर्यटन से जुड़ा हुआ है। कृषि मंत्री अब्दुल गली लोन, वित्त मंत्री डॉ. हसीब द्राबु, बागवानी मंत्री अल्ताफ बुखारी और पर्यटन विभाग के सचिव फारूक शाह भी मौजूद रहे।
ठंड से ठिठुरी छात्राएं
हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ईदगाह के सरकारी स्कूल की 30 छात्राओं को बुला लिया गया। कार्यक्रम का अधिकारिक वक्त 10.30 बजे था। जबकि छात्राओं को सुबह साढ़े सात बजे ही बुला लिया गया। जबकि सीएम एक बजे पहुंचे।
इन छात्राओं को मुफ्ती का स्वागत करने के बुलाया गया था। कई घंटों तक छात्राएं ठंठ से ठिठुरतीं रहीं। यहां तक कि उन्हें खाने-पीने के लिए भी कुछ नहीं दिया गया। हालांकि विभाग के सचिव फारूक शाह ने कहा कि छात्राओं के लिए पूरे बंदोबस्त किए गए थे।