फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CM Mehbooba Mufti a big statement about Jammu and Kashmir

सीएम महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, बोलीं- देश ने मुश्किल हालात में जम्मू-कश्मीर को अकेला छोड़ा

Wed, 28 Mar 2018 07:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 28 Mar 2018 07:00 AM IST
विज्ञापन
CM Mehbooba Mufti a big statement about Jammu and Kashmir
CM Mehbooba Mufti - फोटो : ANI
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि देश ने जम्मू कश्मीर को मुश्किल हालात से निपटने के लिए अकेला छोड़ दिया है। रियासत इस समय मुश्किल हालात से गुजर रहा है। इसने न केवल कश्मीर में बल्कि जम्मू में भी पर्यटन पर प्रभाव डाला है। वैश्विक स्तर पर देखा जाए तो हर ओर समस्या है। हालांकि, हमारी समस्या है कि देश ने अकेला छोड़ दिया है। 
विज्ञापन


वे श्रीनगर में ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन आफ इंडिया (टीएएआई) के 64वें सम्मेलन में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि हम मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। कश्मीर में कुछ भी होता है तो उसे बढ़ा चढ़ाकर प्रचारित किया जाता है। यहां के हालात किसी से छिपे नहीं हैं। हालात को संभालने के कई तरीके हैं। लेकिन हम केवल एक तरीका इस्तेमाल कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बंदूक का मुकाबला बंदूक से किया जा रहा है। बंदूक से जो जख्म लग रहे हैं उस पर मलहम भी तो करना चाहिए। यदि कोई मलहम लगा सकता है तो वह देश की जनता है। कहा कि यहां जितने लोग आएंगे उनका हर कदम जम्मू कश्मीर की शांति में निवेश होगा। सेना का एक जवान आतंकवाद से भी लड़ता है और सीमा की सुरक्षा भी करता है, यह लड़ने का एक तरीका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा तरीका है अलगाव की भावना को दूर करना। यहां के लोग अलगाव की भावना महसूस करते हैं। हम देश का ताज रहे हैं, लेकिन आज ताज फीका पड़ गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रियासत में जितनी विविधता है उतनी विविधता पूरे विश्व में कहीं भी नहीं है। इस वजह से कुदरत ने ताज के रूप में रखा है। आज हम मुश्किल में हैं। 

CM Mehbooba Mufti a big statement about Jammu and Kashmir
महाबूबा मुफ्ती
हम यहां बैठे हैं और कहीं दूर एनकाउंटर हो रहा है तो ऐसा दिखाया जाता है कि खुदा न खास्ता पूरा जम्मू कश्मीर जल रहा है। इससे अन्य राज्यों के लोग यहां आने से कतराने लगते हैं। टीवी चैनलों ने ऐसी छवि बना दी है कि पूरा कश्मीर जल रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह कहने में तनिक भी झिझक नहीं है कि यह महिलाओं के लिए देश में सबसे सुरक्षित जगह है। 

सब लोग अपने परिवार को लेकर आएं। इस दौरान पर्यटन मंत्री तस्सदुक मुफ्ती, वित्त मंत्री अल्ताफ बुखारी, पर्यटन राज्य मंत्री प्रिया सेठी, टाई के अध्यक्ष सुनील कुमार, इंडगो एयरलाइंस के अध्यक्ष आदित्य घोष सहित कई मंत्री उपस्थित थे।  

हीलिंग टच की जरूरत
उन्होंने कहा कि हम हीलिंग टच चाहते हैं। यह केवल सरकार नहीं कर सकती है। सबके सहयोग की जरूरत है। उम्मीद है कि पर्यटन सीजन बेहतर बीतेगा। जम्मू कश्मीर के लोग बहुत अच्छे है, लेकिन सताए हुए हैं। मुल्क का बंटवारा हुआ जिसमें रियासत का कोई हाथ नहीं था। 

लेकिन आज सीजफायर उल्लंघन के दौरान फायरिंग में बेगुनाह जवान तथा नागरिक मारे जा रहे हैं। घुसपैठ के जरिये आतंकवाद का दंश भी रियासत को ही झेलना पड़ रहा है। यहां के लोग जख्मों से भरे हुए हैं। पर्यटकों के आने से मरहम लग जाता है। 

जम्मू, कश्मीर, लद्दाख सभी में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। जम्मू में कई मंदिरें हैं जिनके लिए पैकेज बनाने को कहा गया है। होटलियर्स पैकेज देने को तैयार हैं। उम्मीद है कि पर्यटन सीजन बेहतर बीतेगा और जब लोग यहां से जाएं तो हमारे बनकर जाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed