फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cluster University students' hunger strike continues for the second day in jammu

क्लस्टर यूनिवर्सिटी के छात्रों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
Cluster University students' hunger strike continues for the second day in jammu
जम्मू। क्लस्टर यूनिवर्सिटी के छात्रों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। छात्र 40 प्रतिशत सिलेबस के आधार पर ऑनलाइन परीक्षा की मांग कर रहे हैं। जीजीएम साइंस कॉलेज में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जम्मू यूनिवर्सिटी सहित परेड वुमन कॉलेज ने 40 प्रतिशत सिलेबस रखा है। क्लस्टर यूनिवर्सिटी के छात्रों पर भी यही नियम लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

सीके शर्मा ने कहा कि जब तक हमारी जायज मांगें पूरी नहीं होंगी, प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि क्लस्टर यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने हमें पहले आश्वासन दिया था कि जम्मू यूनिवर्सिटी की तर्ज पर ही उन्हें सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। अगर जम्मू यूनिवर्सिटी छात्रों 40 प्रतिशत सिलेबस देती है तो क्लस्टर यूनिवर्सिटी को देने में क्या हर्ज है। भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की स्थिति भी खराब हो रही है, प्रदर्शन स्थल पर ही कुछ छात्रों को चिकित्सा सुविधा भी मुहैया करवाई गई है। उनका कहना है कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने पहले और तीसरे समेस्टर में एक बैकलॉग वाले छात्रों को मास प्रमोशन दी है जबकि कुछ का परिणाम अभी जारी नहीं किया है। परिणाम जारी नहीं होने से छात्रों में संशय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed