फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cloudiness increases due to cloudy weather today

बादल छाए रहने से बढ़ी ठिठुरन, आज साफ रहेगा मौसम

विज्ञापन
Cloudiness increases due to cloudy weather today
जम्मू में तवी पुल से गुजरते लोग। - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को बादल छाए रहने से ठिठुरन रही। कई जिलों में हल्की धूप खिली, लेकिन ठंडक का अहसास हुआ। हालांकि, दिन के तापमान में सुधार हुआ है।
विज्ञापन

कश्मीर के सभी जिलों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। लेह और कारगिल में हड्डियां जमा देनेवाली ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को मौसम साफ रहेगा। जम्मू में मंगलवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम भी साफ हुआ। दिन में हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही। सुबह और शाम को ठंडक कायम है। जम्मू में दिन का तापमान 20.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 20.6, बटोत में 19.9, कटड़ा में 21.4 और भद्रवाह में 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर समेत कश्मीर के अधिकतर जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। घाटी में शीतलहर जारी है। डल झील सहित अन्य कई जलस्थल जमे हुए हैं। रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। श्रीनगर में दिन का तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में दिन के तापमान में सुधार हुआ है, लेकिन रात को कड़ाके की ठंड जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed