Kathua Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बादल फटने से तबाही, सात लोगों की मौत, पांच घायल; बचाव अभियान जारी
Cloudburst In Jammu and Kashmir: कठुआ में बादल फटने से तबाही मच गई है। कई घरों को नुकसान पहुंचा है। सात लोगों की मौत की खबर है। कई घायल हैं। राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कठुआ के जिला विकास आयुक्त राजेश शर्मा वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बचाव और राहत अभियान की निगरानी के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि बादल फटने से प्रभावित जोध घाटी में जहां पांच लोगों की जान चली गई, वहां गांव तक पहुंचने का रास्ता बंद हो गया और कुछ घरों को नुकसान पहुंचा है। वहीं जंगलोट इलाके में बारिश के कारण हुए भूस्खलन में दो लोगों की जान चली गई।
उन्होंने बताया कि जोध घाटी से पांच लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय स्वयंसेवकों द्वारा संयुक्त बचाव अभियान जारी है।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने लिखा कि सीएम ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और सभी आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने के लिए तत्काल राहत, बचाव और निकासी उपाय करने का निर्देश दिया है।
Office of LG J&K tweets, "Deeply anguished by the loss of lives in the devastating rain-triggered landslides in several areas of Kathua. The tragedy is mind-numbing. Briefed Union Home Minister Amit Shah on rescue and relief operations by the army, NDRF, SDRF, police &… pic.twitter.com/ZApDL3pjHk
— ANI (@ANI) August 17, 2025
कठुआ जिले में अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) के कारण दो अलग-अलग स्थानों के 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बगरा, जंगलोट (तहसील कठुआ) की रेणु देवी (39 वर्ष) और उनकी बेटी राधिका (9 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं जोड़े गांव (तहसील कठुआ) में सुरमु दीन (30 वर्ष), उनके बेटे फानू (6 वर्ष) और शेडू (5 वर्ष), हबीब दीन के बेटे टाहू (2 वर्ष) और बशीर अहमद की बेटी ज़ुल्फान (15 वर्ष) भी इस हादसे में मौत हो गई।
Union Home Minister Amit Shah spoke with J&K LG and CM regarding the cloudburst in Kathua.
— ANI (@ANI) August 17, 2025
Union HM tweets, "Relief and rescue operations are being carried out by the local administration and NDRF teams have also been rushed to the site. Assured every support from the Modi… https://t.co/it0OAa9sMl pic.twitter.com/2XUc1b93NQ