फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cloudburst and flood alert in Jammu and Kashmir for three days landslides may occur during rain

Weather Alert: जम्मू-कश्मीर में तीन दिन बादल फटने और बाढ़ का अलर्ट, बारिश के दौरान हो सकता है भूस्खलन

Mon, 05 Aug 2024 10:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 05 Aug 2024 10:54 PM IST
सार

सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, लेकिन उमस से राहत नहीं मिल पाई। राजधानी श्रीनगर में सुबह तीन घंटे तेज बारिश के बाद भी दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 76 रहा। 

विज्ञापन
Cloudburst and flood alert in Jammu and Kashmir for three days landslides may occur during rain
जम्मू-कश्मीर में अगले तीन दिन कुछ हिस्सों में भारी बारिश, बाढ़ और बादल फटने का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में अगले तीन दिन कुछ हिस्सों में भारी बारिश, बाढ़ और बादल फटने का अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बारिश के दौरान भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिर सकते हैं। प्रदेश में 13 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहेगा। कश्मीर संभाग में दिन में जबकि, जम्मू संभाग में रात व तड़के बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, लेकिन उमस से राहत नहीं मिल पाई। राजधानी श्रीनगर में सुबह तीन घंटे तेज बारिश के बाद भी दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 76 रहा। उमस के कारण पसीने छूटे। यहां दिन का पारा सामान्य से 2.2 डिग्री चढ़कर 32.1 और न्यूनतम 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 26.5 और गुलमर्ग में 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धुंध के कारण सुबह दस बजे के बाद कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा प्रभावित रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कटड़ा में सुबह बारिश के बाद अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 79 रहने से पसीने छूटे। दिन का पारा सामान्य से 2.0 डिग्री चढ़कर 34.9 और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल में अधिकतम तापमान 31.2, बटोत में 27.9, भद्रवाह में 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

धुंध से कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा रही प्रभावित
धुंध के कारण सुबह दस बजे के बाद कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा प्रभावित रही। कटड़ा में सुबह बारिश के बाद अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में बूंदाबांदी के साथ उमस हावी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed