फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cloud burst in Doda's Thathri, vehicles were buried, shops and houses filled with water

Jammu kashmir News : डोडा के ठाठरी में बादल फटा, वाहन दबे, दुकानों-घरों में पानी भरा

Sun, 10 Jul 2022 12:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर/डोडा/कठुआ/जम्मू 
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर/डोडा/कठुआ/जम्मू  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Jul 2022 12:50 AM IST
सार

कठुआ में हिमाचल सीमा पर बादल फटने से 70 भेड़-बकरियां बहीं। जम्मू-किश्तवाड़ मार्ग चार घंटे बंद रहा, बारिश से नदी नाले उफान पर। 

विज्ञापन
Cloud burst in Doda's Thathri, vehicles were buried, shops and houses filled with water
rain, monsoon, cloud burst - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून की बारिश तबाही मचा रही है। डोडा जिले के ठाठरी इलाके में शुक्रवार की देर रात तीन बजे बादल फटने से पानी के साथ मलबा ठाठरी कस्बे के अंदर घुस गया। मलबे में कई वाहन दब गए। दुकानों और घरों के भीतर पानी चला गया, इससे लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। लोगों में अफरातफरी का माहौल रहा। वहीं, कठुआ जिले में हिमाचल सीमा पर संदरून पंचायत में बादल फटने से 70 भेड़-बकरियों के बहने की सूचना है।

विज्ञापन


कठुआ जिला उपायुक्त के अनुसार देर शाम को टीमें रवाना कर दी गई हैं। दूरदराज इलाका होने की वजह से देर रात तक टीमें मौके पर नहीं पहुंच पाई थीं। उधर, जम्मू-किश्तवाड़ मार्ग भी घंटों बंद रहा। जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में शनिवार को बारिश से नदी नाले उफान पर रहे। मौसम के बदले मिजाज से अधिकांश जिलों में दिन का पारा सामान्य से 3 से 5 डिग्री गिर गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार भी कुछ हिस्सों में बारिश से बाढ़ और भूस्खलन की आशंका है।  
विज्ञापन


जम्मू में दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई। दिनभर बादल छाए रहने से मौसम सुहावना रहा। इससे लोगों को तपिश से राहत मिली। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री गिरकर 33.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां 5.2 मिलीमीटर पानी बरसा। बनिहाल में दिन का पारा 25.4, बटोत में 3.4 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा 25.3, कटड़ा में 4.2 मिलीमीटर बारिश के साथ 28.2 और भद्रवाह में दिन का पारा 2.8 मिलीमीटर बारिश के साथ 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 27.8, पहलगाम में 22.6 और गुलमर्ग में 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का पारा 25.8 और कारगिल में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed