फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Closing of Jammu Srinagar highway increased airfares

जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद होते कई गुना बढ़ गया हवाई किराया, तीन हजार का टिकट 13 हजार का हुआ

Wed, 13 Jan 2021 05:59 PM IST
प्रशांत कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 13 Jan 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
Closing of Jammu Srinagar highway increased airfares
श्रीनगर एयरपोर्ट

जम्मू-कश्मीर में पहले भीषण बर्फबारी और अब भूस्खलन के कारण श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग बंद होने के चलते हवाई कंपनियों ने किराए में अप्रत्याशित वृद्धि कर दी है। सामान्य तौर पर 1500 से 3000 रुपये के बीच मिलने वाली जम्मू-श्रीनगर उड़ान की टिकट वर्तमान समय में 7 से 13 हजार रुपये के बीच मिल रही है। एयरलाइन कंपनियों के इस रवैये का खामियाजा आम यात्रियों को उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


कश्मीर घाटी के साथ-साथ जम्मू संभाग के पर्वतीय व मैदानी इलाकों में बर्फबारी के कारण हर वर्ष श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद हो जाता है। वैसा ही इस बार भी हुआ लेकिन बीच में दो दिन खुलने के बाद रामबन के कैला मोड़ में हाईवे पर पुल का हिस्सा टूट जाने से रास्ता बंद हो गया। इसके कारण हजारों की संख्या में श्रीनगर और जम्मू में लोग फंस गए। सड़क संपर्क बंद होते ही लोगों ने हवाई मार्ग से जाने के लिए संपर्क करना शुरू किया तो विमानन कंपनियों ने इसे अवसर के रूप में भांपते हुए टिकटों के दाम अचानक दो गुने से ज्यादा बढ़ा दिये।
विज्ञापन


चुनिंदा ट्रेवल एजेंट और कुछ एयर लाइंस का गठजोड़
इस मामले पर एक ट्रेवल एजेंट ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इसके पीछे कुछ एयर लाइंस और कुछ बड़े ट्रैवल एजेंटों का गठजोड़ काम कर रहा है। एयरलाइन कंपनियों पर राज्य सरकार का कोई कंट्रोल नहीं है और उसका यह कंपनियां नाजायज फायदा उठाती हैं। ऑनलाइन जीरो उपलब्धता होने के बावजूद  एयरपोर्ट पर एजेंट ब्लैक में टिकट बेचते हैं। ऐसा हर वर्ष इस सीजन में होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थोेक में टिकट बेच देती है कंपनियां  

पिछले वर्ष क्राइम ब्रांच ने ऐसे मामले में जांच शुरू की थी जिस पर जिस पर पुलिस ने कहा था कि एयरलाइन कंपनियां पहले ग्रुप टिकट के नाम पर थोक में ट्रैवल एजेंट्स को टिकट बेचते हैं। बाद में वही टिकट ट्रैवल एजेंटों द्वारा व्यक्तिगत टिकट के रूप में ब्लैक किए जाते हैं। चेक इन के समय एयरलाइन कंपनियां ग्रुप चेक इन मानती हैं जोकि नियमों का खुलेआम उल्लंघन है। इस प्रकार से टिकट एजेंटों द्वारा आम जनता को लूटा जाता है।

श्रीनगर से जम्मू (हवाई किराए की दर)
------------------------------
13 जनवरी 12,106 रुपये
14 जनवरी 12,665 रुपये
15 जनवरी 10,565 रुपये
-----------------------------  
जम्मू से श्रीनगर
13 जनवरी  6,313 रुपये
14 जनवरी 13,085 रुपये
15 जनवरी  3,508 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed