फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   climbing championship

Jammu News: क्लाइंबिंग चैंपियनशिप के लिए शिवानी चाढ़क दिल्ली रवाना

विज्ञापन
climbing championship
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर की शीर्ष स्पोर्ट्स क्लाइंबर शिवानी चाढ़क चौथी टाटा स्टील स्पोर्ट क्लाइंबिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए शनिवार को दिल्ली रवाना हुई। प्रतियोगिता 26 से 29 जनवरी तक टीएसएएफ स्पोर्ट क्लाइंबिंग ट्रेनिंग सेंटर बिस्टुपुर जमशेदपुर में होगी। हालांकि शिवानी भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन और अंतरराष्ट्रीय क्लाइंबिंग जिम में तीन दिन का अंतिम अभ्यास करेंगी। चाढ़क चीन मे एशियाई खेलों में भाग लेने वाली जम्मू-कश्मीर की पहली महिला एथलीट हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले पर्वतारोहण संघ के अध्यक्ष जोरावर सिंह जम्वाल से मुलाकात की। जोरावर सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। मौके पर जम्मू-कश्मीर पर्वतारोहण संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम खजूरिया, अध्यक्ष सुमित खजूरिया और कार्यकारी सदस्य सोनम सिद्धार्थ मौजूद रहे। टाटा स्टील चैंपियनशिप भारत की सबसे बड़ी प्रतियोगिता है, जिसमें पुरस्कार राशि 6.50 लाख रुपये है।


अंतर राज्य स्पीड बॉल चैंपियनशिप के लिए छात्रों का चयन

जम्मू। एसडी तारा पुरी हाई स्कूल के दो छात्रों का चयन इंटर स्टेट स्पीड बॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ। प्रतियोगिता दिल्ली में 22 से 24 जनवरी तक होगी। खिलाड़ियों का चयन अंडर-12 में हुआ है। मास्टर पल्लव मेहरा और मास्टर पार्थ मेहरा कक्षा छठीं के छात्र हैं। प्रिंसिपल नीरू पुरी ने उपलब्धि के लिए छात्रों और कोच सनी नंदा की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed