फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   climate, two drownd in ravi

Jammu News: रावी में बाढ़ आने से नहाने गए दो युवक बहे, एक बचाया, एक लापता

विज्ञापन
climate, two drownd in ravi
जम्मू-कश्मीर में कल तक हल्की बारिश के आसार, उमस कर रही परेशान
विज्ञापन

धुंध और बारिश के कारण कटड़ा-सांझीछत चाॅपर सेवा रही प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो/ संवाद
जम्मू/कठुआ। रावी दरिया में वीरवार की देर रात आई बाढ़ की चपेट में आने से दो युवक बह गए, जिनमें से एक को बचा लिया गया है जबकि एक लापता है। दोनों नहाने के लिए दरिया पर गए थे। एसडीआरएफ की ओर से 12 घंटे से अधिक समय से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन, लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। दोनों युवक कठुआ के रहने वाले हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को दोपहर बाद जम्मू समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई, लेकिन उमस ने भी काफी परेशान किया है। धुंध और बारिश के कारण कटड़ा-सांझीछत चाॅपर सेवा प्रभावित रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार छह अगस्त तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। इसमें जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों के ज्यादा प्रभावित होने की संभावना जताई गई है।
जम्मू में शुक्रवार दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। गर्मी ने सुबह से ही तेवर दिखाना शुरू कर दिए थे। उमस के कारण हर कोई पसीने से तरबतर हो रहा था। लेकिन दोपहर बाद अचानक काली घटाएं छा गईं और बारिश शुरू हो गई। हालांकि, तेज बारिश का इंतजार ही रहा। करीब एक घंटे तक बारिश हुई। रात के मौसम में थोड़ी ठंडक बनी रही। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री चढ़कर 34.9 और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन दिन में आर्द्रता (उमस) का प्रतिशत 89 तक पहुंच जाने से हर कोई परेशान नजर आया।
विज्ञापन

कटड़ा में दोपहर को तेज बारिश हुई। उधमपुर जिले के कई हिस्सों में हल्की बारिश के बाद पारे में कुछ गिरावट आई है। रियासी और सांबा में भी बारिश हुई। कश्मीर में लगातार मौसम के साथ रहने से तपिश का अहसास बढ़ा है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री चढ़कर 32.4, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और लेह का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed