फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   climate

जम्मू संभाग के साथ तपने लगा कश्मीर

विज्ञापन
climate
जम्मू। जम्मू के पसीना छूटने के साथ कश्मीर में भी तपिश का अहसास हो रहा है। प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 8 से 10 डिग्री ऊपर चला गया है। दिनन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 23 और 24 मार्च को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन अधिकांश मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

जम्मू में सोमवार दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गरमी ने अपना रंग दिखाया। दोपहर को सीधी धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। तेज धूप से लोगों के पसीने छूटे। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री चढ़कर 33.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 26.0, बटोत में 25.3, कटड़ा में 31.6 और भद्रवाह में 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 7.4 डिग्री चढ़कर 22.3, पहलगाम में 20.9 और गुलमर्ग में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.5 और कारगिल में 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed