{"_id":"5745d1764f1c1ba22c6915d0","slug":"clearance-for-aiims-site","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवंतिपोरा और विजयपुर एम्स साइट को केंद्र की मंजूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवंतिपोरा और विजयपुर एम्स साइट को केंद्र की मंजूरी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 26 May 2016 12:06 PM IST
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतिपोरा एम्स साइट और सांबा जिले के विजयपुर एम्स साइट को मंजूरी दे दी है। एम्स के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से जम्मू रेंज में दो साइट और कश्मीर में एम्स के लिए एक साइट की पहचान की थी। केंद्रीय टीम के जम्मू-कश्मीर दौरे के बाद दोनों साइट को मंजूरी दी गई है।
प्रस्तावित एम्स करीब 200 एकड़ में होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से कश्मीर क्षेत्र में एम्स के निर्माण के लिए सिर्फ अवंतिपोरा में ही जगह उपलब्ध कराई गई थी। जबकि जम्मू क्षेत्र में विजयपुर के अलावा घगवाल का नाम भी प्रस्तावित था। केन्द्र सरकार ने विजयपुर में एम्स बनाने पर सहमति दी है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी को पत्र लिख कर कहा गया है कि देवक नदी की बाढ़ से होने वाले नुकसान से एम्स साइट को बचाने के उपाय किये जाएं।
विज्ञापन
इसके अलावा एम्स साइट को नेशनल हाईवे के दोनों ओर से जोड़ने के लिए भी कहा गया है। मंत्रालय की ओर से साइट को अंडरपास अथवा ओवर ब्रिज से जोड़ने का विकल्प सुझाया गया है।
कश्मीर के अवंतिपोरा में बनने वाले एम्स के पास से आर्मी के फायरिंग रेंज को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कराने की सलाह दी गई है। देश के अलग-अलग राज्यों में 11 एम्स को मंजूरी मिली है। लगभग सभी राज्यों में जगह की तलाश पूरी हो गई है।