फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   clear weather

Jammu News: मौसम रहा साफ, तापमान में भी आया उछाल

विज्ञापन
clear weather
जम्मू। प्रदेश में रविवार को मौसम साफ रहा। धूप भी तेज रही। इससे तापमान में भी उछाल रहा। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार एक मई को दोपहर बाद मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा और दो मई को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। जम्मू जिले में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में दिन का अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भद्रवाह में भी तापमान में बढ़ोतरी हुई है। यहां पर अधिकतम तापमान 24. 0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed