फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cleansing staff stopped the strike, raised dirt

सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल खत्म, गंदगी उठाए जाने से शहरवासियों में राहत

Wed, 29 Nov 2017 06:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला/ जम्मू
टीम डिजिटल/ अमर उजाला/ जम्मू Updated Wed, 29 Nov 2017 06:21 PM IST
विज्ञापन
Cleansing staff stopped the strike, raised dirt
गंदगी को उठाए जाने से शहरवासियों में राहत - फोटो : Amar Ujala

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद बुधवार से लोगों को राहत मिली। हड़ताल के चलते शहर में बड़ी मात्रा में कूड़ा जमा हो चुका है। इसे साफ करने में कर्मचारियों को दो दिन का समय लगेगा।

विज्ञापन

गौरतलब है कि 23 नवंबर को सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर हड़ताल शुरू की थी। इसके बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल छह दिन तक लगातार जारी रही।
विज्ञापन

छह दिन के अंदर से शहर के किसी भी हिस्से गंदगी को उठाया नहीं गया। वहीं हड़ताल के चलते पूरा शहर डंपिंग स्टेशन का रूप ले चुका था। हर गली और सड़क पर केवल गंदगी ही फैली हुई नजर आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार शाम को डीसी के साथ बैठक में आश्वासन मिलने के बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल बंद करने का एलान कर दिया। वहीं बुधवार सुबह से ही सफाई कर्मचारियों ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया।
सबसे पहले सफाई कर्मचारियों ने डंपिंग स्टेशन में जमा हुई गंदगी को उठा कर शहर से बाहर जाकर फेंका और फिर इसके बाद गलियों व सड़कों से गंदगी को उठाने का काम शुरू किया गया।

गंदगी को उठाए जाने के बाद शहरवासियों ने भी राहत की सांस ली। शहरवासियों का कहना था कि अगर हड़ताल कुछ दिन और बढ़ जाती तो शहरवासियों के लिए घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed