{"_id":"6519d90cad5360744c0616e5","slug":"cleanliness-in-public-places-in-kulgam-jammu-news-c-10-1-jam1028-213743-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कुलगाम में सार्वजनिक स्थानों पर की साफ-सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कुलगाम में सार्वजनिक स्थानों पर की साफ-सफाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुलगाम। एसएसपी साहिल सारंगल(आईपीएस) के निर्देश पर पुलिस ने स्वच्छता पखवाड़ा स्वच्छता ही सेवा के तहत राष्ट्रपिता की सामूहिक स्वच्छांजलि के रूप में जिले भर के प्रतिष्ठानों में स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें बड़ी संख्या में लोग भी शामिल हुए। इस दौरान सड़कों, पार्कों, नालियों और अन्य सार्वजनिक स्थानों की सफाई की गई।
क्षेत्रीय अधिकारियों ने नागरिकों के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य के साथ एक घंटे के श्रमदान के महत्व पर प्रकाश डाला। स्वच्छ सर्वेक्षण का प्राथमिक लक्ष्य बड़े पैमाने पर नागरिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना और कस्बों और शहरों को रहने के लिए बेहतर बनाने की दिशा में मिलकर काम करने के महत्व के बारे में समाज के सभी वर्गों के बीच जागरूकता पैदा करना है।
प्रादेशिक अधिकारियों ने कार्यालयों और परिसरों को साफ-सुथरा रखने के लिए भी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रेरित किया। अंत में सभी ने स्वच्छता के लिए खुद को समर्पित करने, गंदगी न फैलाने और देश को साफ-सुथरा बनाने के लिए संकल्प लिया। इस दौरान नशे वाली दवाओं के खतरे से भी अवगत कराया।