{"_id":"64cea80ec56f67c71008ba14","slug":"cleaning-problem-samba-news-c-10-jmu1041-176134-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वार्ड एक, समस्याएं अनेक...स्ट्रीट लाइटें अंधी, सफाई को तरसे नाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वार्ड एक, समस्याएं अनेक...स्ट्रीट लाइटें अंधी, सफाई को तरसे नाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोग बोले-नाली-नालों में गंदगी भरने से बारिश में हो रहा जलभराव
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। नगर पालिका अरनिया के वार्ड एक में सुविधाओं का अभाव है। गलियों की सफाई नहीं हो रही है। नाले-नालियों में गंदगी से भरी है। थोड़ी सी बारिश होने पर पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में भर जाता है। लोग परेशान हैं, लेकिन नगर पालिका का इस ओर ध्यान नहीं है। ये आरोप वार्ड के लोगों ने लगाए हैं। उन्होंने प्रशासन से समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि सफाई कर्मी ऑटो लेकर आते हैं। घरों का कूड़ा ले जाते हैं, लेकिन गलियों की सफाई नहीं हो रही। स्ट्रीट लाइटें नहीं चल रहीं। अंधेरा होते ही जरूरी काम के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। मुख्य नाला गंदगी से भरा है। पांच साल से सफाई नहीं हुई है। नाले का काम पूरा करने के बाद से खोदी गई मुख्य सड़क को बराबर नहीं भरा गया है, जिससे हादसे का डर रहता है।
निकाली न होने से घरों को हो रहा नुकसान
वार्डवासी निवासी गोपाल दास ने बताया कि बारिश के दौरान नाली-नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं। निकासी न होने से पानी गलियों में भर जाता है। घरों को नुकसान हो रहा है। पांच साल से इस मुद्दे को नगर पालिका के समक्ष रख रहे हैं, परंतु सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
सफाई के नाम पर हो रही खानापूर्ति
बिशन दास ने कहा कि हर महीने 50 रुपये कचरा उठाने के देते हैं, परंतु सफाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। वहीं, सेवानिवृत्त लेक्चरर सोहन लाल ने कहा कि पार्षद की शादी हो चुकी है। फार्म सत्यापित करवाने के लिए परेशान होना पड़ता है। वार्ड के विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
बीच में छोड़ दिया गली निर्माण
ओमप्रकाश ने बताया कि वार्ड में 15 मीटर गली का काम बीच में छोड़ दिया गया है। कच्ची जगह पर घास-फूस होने से सांप व बिच्छू घुसे रहते हैं। हाल ही में घर में सांप घुस गया था। स्ट्रीट लाइट शोपीस बनी हैं। चेयरमैन के समक्ष समस्याएं रखीं, लेकिन समाधान नहीं हुआ है।
झूठ बोल रहे वार्ड एक के लोग
वार्ड एक के लोग झूठ बोल रहे हैं। पार्षद हर बैठक में भाग लेती हैं। लोगों को कोई समस्या है तो वह मुझसे मिल सकते हैं। समस्या का समाधान किया जाएगा। वैसे भी बुधवार को वार्ड एक में जेसीबी से नालों की साफ की जा रही है।
रमेश सैनी, चेयरमैन, नगर पालिका