फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cleaning problem

Jammu News: नगरपालिका की अव्यवस्था दर्शा रहा जिया पोता घाट मार्ग पर पड़ा कचरा

विज्ञापन
Cleaning problem
मंदिर मार्ग पर कचरे के ढेर से आ रही बदबू, राहगीर परेशानलोगों का आरोप- नपा खुद कर रही शहर को गंदा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। कस्बे के जिया पोता मंदिर मार्ग पर सड़क किनारे पड़े कचरे के ढेर से आ रही बदबू से राहगीर परेशान हैं। नगर के बीच से यह मार्ग जिया पोता प्राचीन मंदिर को जाता है, वहीं चिनाब के तट पर आने-जाने वाले पर्यटकों के लिए भी यही मुख्य मार्ग है। महाराजा गुलाब सिंह जी का राज तिलक भी इसी घाट पर हुआ था, जिसे दूर-दूर पर्यटक देखने आते हैं। धार्मिक और ऐतिहासिक लिहाज से इस बेहद महत्वपूर्ण स्थान पर जाने वाले इस मार्ग पर पर्यटकों का स्वागत कचरे के ढेर से होता है।
इस मार्ग पर दिन भर सैकड़ों लोगों का आना-जाना होता है। इस दौरान सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेरों से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हैरानी की बात तो यह है कि यह कचरा यहां लोगों द्वारा नहीं, बल्कि लोगों को सफाई की नसीहत देने वाली अखनूर नगरपालिका द्वारा फेंका जा रहा है। वर्षों से अखनूर नपा द्वारा एकत्रित किया जा रहा कचरा शहर में यूं ही फेंका जा रहा है। बार-बार लोगों के विरोध के बाद एसडीएम ने इसे हटाने के लिए कहा था। इस पर नपा ने इस स्थान से कचरे का ढेर हटाकर कुछ ही दूरी पर तहसील मार्ग पर एक निजी प्लॉट में फेंकना शुरू किया था। लेकिन, कुछ ही दिनों में अब दोबारा नपा जिया पोता मार्ग पर ही कचरे का ढेर लगा रही है।
विज्ञापन


----

नपा द्वारा इस तरह खुले में कचरा फेंकना बहुत हानिकारक है। जिया पोता मंदिर, चिनाब के किनारे एवं बस स्टैंड आने-जाने वाले लोगों को बदबू का सामना करना पड़ता है। यह चिनाब को जाने के लिए पर्यटकों का प्रवेश मार्ग है, जिसे हम एक तरफ पर्यटन स्थल बनाने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं ऐसी व्यवस्था से आने वाले पर्यटकों पर बुरा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- हन्नी शर्मा, स्थानीय
----

जैसे गंदगी फैलाने पर लोगों पर जुर्माना लगाया जाता है, ऐसे ही नपा पर भी एक भारी जुर्माना लगाना चाहिए। नपा द्वारा लोगों को तो सफाई रखने के लिए नसीहत दी जाती है, किंतु खुद उसका पालन करने में नपा खुद फिसड्डी साबित हुई है।

- मनीष गुप्ता, स्थानीय
----
लोगों का विरोध लाजमी है। नपा द्वारा कचरा एकत्रित कर फेंकने के लिए किसी वैकल्पिक स्थान की तलाश की जा रही है। इस संबंध में एनपुरा क्षेत्र का दौरा कर कुछ जगहें देखी गई हैं। जल्द इस मामले का निवारण किया जाएगा।
- संजय सराफ, नगरपालिका अध्यक्ष, अखनूर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed