फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Class IV appointments to be canceled at the Department of Education

रद होंगी शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी की नियुक्तियां

Tue, 28 Oct 2014 11:17 AM IST
Updated Tue, 28 Oct 2014 11:17 AM IST
विज्ञापन
Class IV appointments to be canceled at the Department of Education

शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती में हुई धांधली और रुपयों के लेन-देन के खेल पर विजिलेंस विभाग ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। सरकार को सौंपी जाने वाली रिपोर्ट में चतुर्थ श्रेणी की तमाम नियुक्तियों में धांधली होने की पुष्टि करते हुए विजिलेंस ने इन्हें रद करने की सिफारिश की है।

विज्ञापन


विजिलेंस आर्गनाइजेशन के डायरेक्टर शेख मोहम्मद ओवेस ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। इस पर आईजी विजिलेंस आलोक पुरी के पास कामेंट्स के लिए भेजी गई है। उसके बाद अंतिम रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। उन्होंने माना कि रिपोर्ट में तमाम नियुक्तियों को रद करने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि चतुर्थ श्रेणी की परीक्षा में भाग लेने वाले सैकड़ों उम्मीदवारों ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि चयन में धांधली हुई है और पैसे लेकर उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों पर मामला दर्ज होने पर संशय

Class IV appointments to be canceled at the Department of Education

इसके बाद विजिलेंस एसएसपी आरके चलोत्रा ने जांच करने के बाद विजिलेंस विभाग में छापा मारा था और भर्ती से संबंधित तमाम रिकार्ड जब्त कर लिए थे। साथ ही भर्ती की तमाम प्रक्रिया की गहराई से जांच की। बताया जाता है कि जांच में विजिलेंस को कई ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिसमें चयन में धांधली स्पष्ट हो रही है।

हालांकि सूत्रों का कहना है कि भारी राजनीतिक दबाव के कारण इस मामले में संलग्न अफसरों व अन्य आरोपियोें के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज होना मुमकिन नजर नहीं आ रहा।

हालांकि डायरेक्टर विजिलेंस का कहना है कि उनका काम सरकार को रिपोर्ट सौंपना है। यदि इसमें आपराधिक मामला बनता है और सरकार रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज करने के निर्देश देती है तो वह भी दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed