फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Clash between two groups in Jammu, one youth killed, another seriously injured

जम्मू-कश्मीर: पुरानी रंजिश का समझौता करने पहुंचे दो गुटों में खूनी झड़प, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Wed, 29 Mar 2023 02:33 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 29 Mar 2023 02:33 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार सुमित ने उदय की हत्या की है। पुलिस ने सुमित सहित अन्य पर आईपीसी 302 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने सुमित के साथी गंगोचक निवासी तरसेम लाल उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Clash between two groups in Jammu, one youth killed, another seriously injured
जम्मू में हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू के कानाचक के गांव सारन में दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों गुट आपस में पुरानी रंजिश का समझौता करने पहुंचे थे। इस मामले में एक युवक गिरफ्तार किया गया है। अन्य फरार बताए जा रहे हैं। जिनकी पहचान और धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान उदय सिंह (19) घो मनासा के वार्ड-3 के रूप में हुई है। घायल युवक सुमित शर्मा मछीन दोमाना का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार सुमित ने उदय की हत्या की है। पुलिस ने सुमित सहित अन्य पर आईपीसी 302 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने सुमित के साथी गंगोचक निवासी तरसेम लाल उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया है। सुमित भी इसमें घायल है। उसको सबसे पहले सतवारी के सैन्य अस्पताल ले जाया गया। क्योंकि सुमित के पिता पूर्व सैनिक हैं। यहां सुमित को पंजाब के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस की हिरासत में उसे पंजाब ले जाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या का यह कारण बताया जा रहा

पुलिस के अनुसार उदय सिंह की हत्या गांव मछीन दोमाना के रहने वाले 21 वर्षीय सुमित शर्मा ने की है। उसका एक साथी तरसेम लाल निवासी गंगोचक गिरफ्तार किया गया है। इनके साथ एक अन्य युवक भी था। थाना प्रभारी कानाचक राहुल महाजन का कहना है कि अब तक की पूछताछ में यह पता चला है कि गांव कुकरेयाल के रहने वाले वंश सिंह और सुमित शर्मा की आपसी लड़ाई थी।


कुछ दिन पहले दोनों का झगड़ा हुआ था, जिसमें वह समझौता करना चाहते थे। वंश सिंह उदय का दोस्त है। मंगलवार सुबह वंश ने उदय को फोन कर बुलाया कि सुमित शर्मा और उसके कुछ साथी समझौता करना चाहते हैं। इसलिए वह वहां पहुंचे। जिस वक्त उदय को फोन किया तब वह जिम में था।

इसके बाद उदय जिम से घर आया। वह अपने गांव के ही एक अन्य दोस्त को लेकर मौके पर पहुंचा तो देखा कि उसके दोस्त के साथ सुमित की बहस हो रही है। इसी बहसबाजी में उदय की मौत हो गई। अभी तक की पूछताछ में यही पता चला है। मामले की असली हकीकत सुमित शर्मा के बयान दर्ज होने के बाद ही पता चलेगी।

पहले झड़प हुई, फिर हत्या

यह वारदात सारन गांव और गजनसू रोड पर हुई। पहले इन युवकों के गुट की आपस में झड़प हुई और इसी में उदय की हत्या कर दी गई। मौका- ए वारदात से कुछ दूरी पर रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि वह अपने घर में खाना खा रहे थे। तभी बाहर शोर सुनाई दिया।

जब घर से बाहर आए तो देखा कि सड़क पर लोगों की भीड़ है। वह एक तरफ गया। यहां उसने गेहूं के खेत में एक युवक को देखा। जिसके गले पर गहरा गाव था और खून से लथपथ पड़ा हुआ था। पास में ही एक बैट और परथी पड़ी हुई थी। खून से लथपथ युवक को अन्य युवक ने उठाया और बाइक पर बिठाया। पीछे एक और युवक ने बैठकर इसे सहारा दिया और ले गए।

सुबह केले खाता देखा गया था उदय

उदय के चाचा शक्ति सिंह का कहना है कि मंगलवार सुबह चौक पर उदय मिला था। उस वक्त करीब 9 बजे का वक्त था। वह एक रेहड़ी पर केले खा रहा था। उससे बात हुई तो बताने लगा कि उसका व्रत है और बावे मंदिर जाने लगा है। तब वह जिम से लौटकर आया था। इसके बाद वह घर चला गया। उदय ने व्रत भी रखा हुआ था। कुछ देर बाद पता चला कि उसकी हत्या कर दी गई है। अब हत्या का क्या कारण है, इसकी हमें वजह पता नहीं है।

मेरा उदय ले आओ, मेरी सोहनी चीड़िया था उदय

उदय सिंह ने हाल ही में 12वीं पास की थी। वह अपने परिवार में इकलौता बेटा था। उदय की एक छोटी बहन सुप्रिया है। जबकि मां संगीता का रो रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार और घर में आने वाले हर शख्स से यही कह रही थी कि मेरा उदय ले आओ। मेरी सोहनी चीड़िया थी उदय। वहीं उदय की छोटी बहन सुप्रिया कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। यहां तक कि उसकी मां भी उक्त शब्द बोलकर रोती रही।

आज डाक्टरों का बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम

उदय सिंह का मंगलवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। कानूनी औपचारिकताओं के चलते देर होने से पोस्टमार्टम अब बुधवार को होगा। मृतक के परिवार ने पुलिस से मांग की है कि डॉक्टरों का बोर्ड गठित किया जाए। इसके बाद पोस्टमार्टम हो। बुधवार को डॉक्टरों का बोर्ड पोस्टमार्टम करेगा। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

डेढ़ साल पहले हुई थी ताऊ की हत्या

बताते चलें कि उदय सिंह के ताऊ की भी हत्या की गई थी। 16 अगस्त, 2021 को गांव अकलपुर में 7 युवकों ने तेजधार हथियारों के साथ दीपक सिंह उर्फ दीपा की हत्या कर दी थी। दीपक सिंह और उदय सिंह का परिवार एक साथ संयुक्त परिवार के रूप में रहता है।
 

जिन्होंने भी इस वारदात को अंजाम दिया है। उनको कड़ी सजा मिलनी चाहिए। जिस परिवार का अकेला चिराग बुझ गया है। उस परिवार को जल्द ही इंसाफ मिलना चाहिए। साथ ही सरकार की तरफ से परिवार को मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी मिलनी चाहिए। वह इसकी मांग भी जिला प्रशासन से करेंगे। - जितेंद्र सिंह, चेयरमैन, नपा घो मनासा

 

दो गुटों में विवाद के बीच एक युवक की हत्या हुई है। एक घायल हुआ है। इस मामले में सुमित शर्मा एवं अन्य पर 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हिरासत में सुमित को पंजाब के एक अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है। मौके पर क्या हुआ, हत्या कैसे हुई और क्यों हुई। यह सुमित शर्मा से पता चलेगा। जोकि अभी घायल है। उसके बयान दर्ज होने के बाद ही कारण पता चल पाएगा। अभी पुलिस के सामने कई थ्योरियां हैं। तरसेम लाल उर्फ बबलू नाम का एक युवक गिरफ्तार है। जो सुमित के साथ आया हुआ था और उसी ने सुमित को अस्पताल पहुंचाया। मामले में जांच जारी है। - राहुल चाढ़क, एसपी रूरल, जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed