फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   civilian Killed in Pakistan Firing in hamirpur sector

पाक ने 17 चौकियों पर की भारी गोलीबारी, नागरिक की मौत

Tue, 04 Aug 2015 07:52 PM IST
Updated Tue, 04 Aug 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
civilian Killed in Pakistan Firing in hamirpur sector

पाकिस्तान ने एकबार फिर नापाक हरकत करते हुए मंगलवार को 17 अग्रिम भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए जमकर गोलाबारी की। सुबह 5.40 से ही हुई गोलाबारी से अंतरराष्ट्रीय सीमा एक बार फिर धमाकों से गूंज उठी।

विज्ञापन


पाक गोलाबारी में एक नागरिक की मौत हो गई, जबकि सीमा सुरक्षा बल के एक जवान सहित दो लोग जख्मी हो गए। इसके बाद बीएसएफ ने भी पाक को करारा जवाब दिया। घायलों को जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल में भर्ती करवाया गया है। यहां उनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन


बीएसएफ प्रवक्ता के अनुसार पाकिस्तानी रेंजरों ने सुबह लगभग 5.40 बजे काना चक्क और परगवाल सेक्टर में अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों व मोर्टार दागे। उन्होंने इस सेक्टर की 12 चौकियों को निशाना बनाया, जबकि सुबह 10.30 बजे के बाद आरएस पुरा सेक्टर की पांच चौकियों पर भी गोलाबारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे काना चक और परगवाल क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान गडखाल, हमीरपुर, महंत भट्टी, निकवाल, वेला जेमना, चक्क फगवड़ी, देवरा, ब्राह्मना बेला क्षेत्र में पाक ने गोले बरसाए।

चार दिनों में आठ बार तोड़ा सीजफायर

civilian Killed in Pakistan Firing in hamirpur sector

सीमावर्ती काना चक थाने को भी गोलियों से निशाना बनाया गया। पुलिस के अनुसार परगवाल के हमीरपुर कोना क्षेत्र में पाक शेल लगने से 22 वर्षीय संजय कुमार की मौत हुई है। परगवाल में बीएसएफ 33वीं वाहिनी के जवान 33 वर्षीय अर्जुन कुमार (निवासी कर्नाटक) भी जख्मी हो गए, जिसे जीएमसी में भर्ती करवाया गया है।

आरएस पुरा क्षेत्र में गोलाबारी में जख्मी 25 वर्षीय संदीप चौधरी (निवासी शाहपुर, आरएस पुरा) को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जम्मू रेफर कर दिया गया।

गोलाबारी में कई मकान क्षतिग्रस्त हुए और पशुओं को भी शेल लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्री लाल सिंह गोलाबारी से प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने के लिए पहुंचे। उन्हें सुरक्षा बल ने बख्तरबंद गाड़ी में पहुंचाया।

पाकिस्तान ने अगस्त के पहले चार दिनों में आठ बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। इससे पहले दो और तीन अगस्त को पाकिस्तान ने पुंछ जिले के बालाकोट, कृष्णा घाटी, मंडी और जम्मू जिले के पल्लांवाला में सीजफायर तोड़ा था। एक अगस्त को आरएस पुरा सेक्टर में दो बार पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed