{"_id":"6851d90b0e80f8e3d004f5c8","slug":"civik-news-samba-news-c-289-1-sba1003-106792-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बार-बार टूट रहे जर्जर तार, बिजली कटौती से बढ़ेरी के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बार-बार टूट रहे जर्जर तार, बिजली कटौती से बढ़ेरी के लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-लोगों की विभाग से पुराने तार और ट्रांसफार्मरों को बदलने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। गर्मी बढ़ने से ट्रांसफार्मरों पर बिजली लोड बढ़ रहा है। इससे तार जलने से बिजली कटौती से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। बढ़ेरी पंचायत के जोगिंदर पाल, मदन लाल, हरबंस लाल व प्रीतम सिंह ने कहा कि क्षेत्र में ट्रांसफार्मर और तारों की हालत काफी जर्जर है। ट्रांसफार्मर व लाइनें काफी पुरानी हैं। विभाग अभी तक जली लाइनों को नहीं बदल पाया है। न ही ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। इससे आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकने और तार टूटने के कारण बिजली ठप हो रही है। लोगों ने विभाग से मांग की कि पुराने तारों और ट्रांसफार्मरों को बदल कर निर्बाध बिजली आपूर्ति मुहैया करवाई जाए।
उधर, पीडीडी के कनिष्ठ अभियंता जोगिंदर लाल ने कहा कि बढ़ेरी में बिजली की तारों शिकायत मिली है। गर्मी और लोड के कारण बिजली की केबल खराब हुए हैं। जल्द पुरानी तारों को बदलकर समस्या का हल किया जाएगा।
फोटो : बढ़ेरी पंचायत में लगा पुराना ट्रांसफार्मर और जले तार। संवाद