{"_id":"621d31f02951fd2085470b5d","slug":"civic-animities-jammu-news-jmu254796559","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ ने तंगधार से तीन मरीजों को किया एयरलिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ ने तंगधार से तीन मरीजों को किया एयरलिफ्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। सीमा सुरक्षा बल ने सोमवार को तंगधार सेक्टर से तीन मरीजों को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए श्रीनगर पहुंचाया। इस प्रयास के लिए स्थानीय लोगों ने बीएसएफ और जिला प्रशासन का धन्यवाद किया है।
जानकारी के अनुसार कुपवाड़ा जिला प्रशासन ने बीएसएफ से अनुरोध किया कि वह इलाज के लिए तंगधार की हफ्सा सज्जाद और टिथवाल के जहूर अहमद खान समेत एक अन्य मरीज को तंगधार सेक्टर से श्रीनगर एयरलिफ्ट करें। इस पर बीएसएफ ने इन तीनों मरीजों को श्रीनगर पहुंचाया।
बीएसएफ के कश्मीर फ्रंटियर के आईजी राजा बाबू सिंह ने कहा कि हम हमेशा कश्मीर के लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। उनकी भलाई सुनिश्चित करना हमारी पहली और सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी अवाम को हमारी जरूरत पड़ेगी हम उसके लिए तैयार हैं। गौरतलब है कि सर्दी के मौसम में भारी बर्फबारी के बाद साधना टॉप को पार कर पाना संभव नहीं होता। इसके चलते अमूमन कुपवाड़ा-तंगधार सड़क संपर्क कटा रहता है।
विज्ञापन
टिथवाल