फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   civic animities

ट्विटर-व्हाट्सएप मैसेज पर भी बहाल होगी बिजली

विज्ञापन
civic animities
जम्मू। बिजली फाल्ट ठीक करने में अत्यधिक देरी करने वाले विभाग ने व्यवस्था सुधार के लिए बड़ा कदम उठाया है। कश्मीर से ई-कस्टमर केयर सेंटर की शुरुआत कर दी गई है, जिसमें फोन, मेल, व्हाट्सएप, ट्विटर इत्यादि से भी शिकायत की जा सकती है। जम्मू संभाग में भी इसी तर्ज पर सुविधा शुरू करने की तैयारी चल रही है। खास बात है कि यह सेंटर चौबीसों घंटे काम करेगा और 24 घंटे के भीतर शिकायत का निपटारा भी होगा। बेमिना में कश्मीरी बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा शुरू किए गए सेंटर का रविवार को उपराज्यपाल मनोज कुमार सिन्हा ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने कहा कि नई सुविधा से अवाम को सहूलियत तो होगी ही, बिजली निगम की जवाबदेही भी तय होगी। यह तंत्र दिन रात हर वक्त काम करेगा। सोशल मीडिया प्लेटफार्म से दर्ज शिकायत सीधे संबंधित अधिकारी के पास जाएगी। इसके साथ ही चौबीस घंटे की अवधि का काउंटडाउन भी शुरू हो जाएगा। शिकायतकर्ता उपभोक्ता को शिकायत मिलने की पुष्टि करने वाला मैसेज मिलेगा। शिकायत के निपटारे के लिए भी अलग से संदेश पहुंचेगा। उद्घाटन समारोह के दौरान अधिकारियों ने एलजी को ई-कस्टमर केयर सेंटर की कार्यप्रणाली पर प्रेजेंटेशन भी दी।
विज्ञापन

एक समय में 50 नंबर पर
वॉयस कॉलिंग की सुविधा
शिकायतकर्ताओं की ज्यादा संख्या होने पर भी केयर सेंटर पर सुविधाजनक व्यवस्था रहेगी। सेंटर पर एक समय में 50 लाइनों पर वॉयस कॉलिंग की सुविधा है। इसके अलावा मेसेज से उपभोक्ताओं की सुविधा तो होगी ही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से होगा काम
ई-कस्टमर केयर सेंटर में शिकायत के पंजीकरण के बाद उपभोक्ता को एसएमएस के साथ ई-टिकट जनरेशन की सुविधा दी जाएगी। एसएमएस, एप के माध्यम से यह टिकट संबंधित एसडीओ, क्षेत्र अधिकारी के स्मार्ट फोन पर पहुंचेगा। एप या डेस्कटॉप से संबंधित अधिकारी अपनी प्रतिक्रिया पोस्ट करेंगे। फोटो कैप्चरिंग की सुविधा के साथ उच्च प्रबंधन को तथ्यात्मक जमीनी रिपोर्टिंग प्रदान की जाएगी। उपभोक्ता इस पूरी प्रक्रिया का पता कर सकेंगे। यह व्यवस्था व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, मेल और चैट के साथ एकीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed