फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   civic animities

तीन साल से नहीं बिछाई पाइप लाइन, लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
civic animities
जम्मू। वार्ड नंबर 38 के अंतर्गत राधा विहार कालोनी बसंत नगर में तीन साल से पानी की किल्लत चल रही है। यहां पर अभी तक जलशक्ति विभाग ने पानी की पाइप लाइन नहीं बिछाई है। इस कारण लोगाें को अपने खर्च पर टैंकर मंगवाकर पानी की आपूर्ति करनी पड़ती है। इस पर हर माह प्रति परिवार तीन से चार हजार रुपये खर्चा आ रहा है। यहां पर लगभग तीन सौ परिवार रहते हैं।
विज्ञापन

कई बार पीएचई विभाग को इस संबंध में अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक समस्या का हल नहीं हो पाया है। सलाहकार केके शर्मा को भी इस संबंध में लिखित रूप से अवगत करवाया गया है। इस पर उन्होंने कार्रवाई के आदेश दिए। कालोनी में रहने वाले चैन सिंह, अमित पठानिया, कमलेश कुमारी, पूजा शर्मा, खुशी, कुलदीप शर्मा, मधु बाला, पारस पठानिया आदि ने बताया कि कुछ साल पहले जलशक्ति विभाग ने इस कार्य के लिए पांच लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया था। इसमें क्षेत्र में पानी की पाइप लाइन बिछाई जानी थी। अब फाइल का कोई अता पता नहीं है। विभाग से पूछताछ के बाद भी कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इस कारण लोग काफी परेशान हैं। सुबह कालोनी में पानी के टैंकर मंगवाने पड़ते हैं। इससे सबसे ज्यादा परेशानी नौकरी पेशा लोगों को हो रही है। लोगों को रोजमर्रा का काम निपटाने में भी परेशानी आती है। उन्होंने जलशक्ति विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द कालोनी में पाइप लाइन बिछाई जाए क्षेत्र में पानी की आपूर्ति सुचारु की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed