फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   city development, woark

Jammu News: शहर के विकास पर खर्च होंगे 156 करोड़, जून के अंतिम सप्ताह शुरू होंगे काम

विज्ञापन
city development, woark
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू। इस बार शहर के वार्डों में विकास कार्य जून के अंतिम सप्ताह से शुरू हो जाएंगे। इस बार कंपेक्स बजट की 50 फीसदी राशि मई में मिल चुकी है। 50 फीसदी आनी बाकी है। कुल 156 करोड़ विकास पर खर्च होंगे। यह बात मेयर राजिंदर शर्मा ने टाउन हाल में प्रेस वार्ता में कही।



उन्होंने कहा कि पहले जुलाई में बजट मिलता था। सितंबर में काम आवंटित होते थे। अक्तूबर में शुरू हो पाते थे। इस बार नई व्यवस्था और प्रयासों से अप्रैल में ही कार्यों के प्रस्ताव भेजे गए। इस पर बजट मई में मिला। अब काम करने के लिए नौ माह का समय मिल सकेगा। इस दौरान तमाम कार्य समय पर पूरे कर लिए जाएंगे। शेष बची राशि के लिए भी प्रस्ताव जुलाई में भेजे जाएंगे। इस बार राशि लैप्स नहीं होगी। जो राशि मंजूर होगी, उसे विकास पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन


इसी तरह एक नया सुधार नगर निगम में किया गया। पहले टेंडर के बाद काम नौ माह में पूरे करने होते थे। इस बार चार माह का समय रखा गया है। चार माह में काम समाप्त होने के बाद नया काम शुरू किया जाएगा। पहले हालत यह थी कि काम शुरू होता था, ऐसे में महीनों बाद काम पूरा होता था। इससे लोग परेशान होते थे। लोगों को समय पर सुविधा नहीं मिल पाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, संयुक्त आयुक्त वर्कर्स राजेश सवरिया ने कहा कि हर बार कामों में देरी होती थी, मगर इस बार जून के अंतिम सप्ताह से शुरू होंगे। टेंडर प्रक्रिया कर दी गई है। अब काम आवंटित किए जाएंगे। इससे चल रहे काम और नए सिरे होने वाले कामों को करवाया जाएगा। इस मौके पर मुख्य खाता अधिकारी संजीव सिंह मन्हास सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed