फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Citizenship Amendment Act, situation in Jammu and Kashmir of caa protest and caa support

नागरिकता संशोधन अधिनियमः जम्मू-कश्मीर में कुछ ऐसे हैं हालात, विरोध और समर्थन पर ये खास रिपोर्ट

Sat, 21 Dec 2019 12:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 21 Dec 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
Citizenship Amendment Act, situation in Jammu and Kashmir of caa protest and caa support
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं इसको लेकर कई संगठन समर्थन में आवाज बुलंद कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर में कई संगठन इसके विरोध तो कई संगठन समर्थन में खड़े हैं। भ्रांतियों को दूर करने के लिए संगठन जागरूकता कार्यक्रम कर रहे हैं। नागरिकता संशोधन अधिनियम पर पढ़ें जम्मू कश्मीर के हालात पर आधारित ये विशेष रिपोर्ट...

विज्ञापन


ऑल इंडिया कश्मीरी समाज (एआईकेएस) ने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वह इस अधिनियम के बारे में कुछ लोगों द्वारा फैलाई जा रही गलत सूचना पर ध्यान न दें। उनका कहना है कि यह केवल राजनीतिक खेल बना दिया गया है जिसमें प्रदर्शनकारियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


एआईकेएस के अध्यक्ष तेज के टिक्कू का कहना है कि देश के विभिन्न शहरों और इलाकों में इस अधिनियम को लेकर प्रदर्शन हो रहा है। यह यह एक दुखद स्थिति है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम का भारतीय नागरिकों के साथ कोई लेना देना नहीं है। इसका वास्ता केवल उन लोगों के साथ है जो भारत के नहीं हैं लेकिन भारत से उनका ताल्लुक है। उन्होंने कहा कि संसद के पास पूरा हक है कि वह संविधानिक प्रक्रिया के अनुसार नए नियम और कानून बना सकते हैं। एआईकेएस ने लोगों से अपील की है कि प्रदर्शन न करें और शांति बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जानकारी की कमी से अफवाहों का बाजार गर्मः श्री अमरनाथ जी यात्रा वेलफेयर सोसायटी

वहीं श्री अमरनाथ जी यात्रा वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय महामंत्री राजू चंदेल ने कहा कि मोदी सरकार का नागरिक संशोधन अधिनियम देशहित में है। बस जरूरत भ्रम दूर करने की है। उन्होंने कहा कि कुछ स्वार्थी लोग इस मामले में भ्रम की स्थिति पैदा कर हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। जम्मू पहुंचे चंदेल ने कहा कि केंद्र सरकार को इस मामले में देश भर में जागरूकता अभियान चलाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जानकारी की कमी से अधिनियम को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। इस पर जागरूक होने की जरूरत है। इससे कोई नुकसान होने वाला नहीं है। देश के सभी नागरिक हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

इसके साथ ही नेशनल सिख फ्रंट (एनएसएफ) ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम से अफगानिस्तान में रह रहे अल्पसंख्यकों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए देशभर में विद्यार्थियों का इस्तेमाल कर उनसे प्रदर्शन कराया जा रहा है। कानून के विरोध में प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

भाजपा सरकार हर स्तर पर फेलः पैंथर्स पार्टी

एनएसएफ के चेयरमैन वरींद्रजीत सिंह ने कहा कि हम इस अधिनियम के पक्ष में हैं। इससे पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान से भारत आए सिखों को इससे मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को बहकाया जा रहा है कि अल्पसंख्यकों को इससे नुकसान होगा लेकिन ये अधिनियम अल्पसंख्यकों के हित में है।

इस अधिनियम के विरोध में पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन हर्ष देव सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार हर स्तर पर फेल हो चुकी है। नागरिक संशोधन विधेयक के फैसले के बाद लोगों ने आपत्ति जताना शुरू कर दिया है। लोगों की उम्मीदों पर भाजपा खरी नहीं उतर पाई है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था प्रदेश में बिगड़ती जा रही है। अब अन्य राज्यों में भी विरोध के स्वर उठने शुरू हो गए हैं। भाजपा को लेकर फैसले को लेकर घेर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भी प्रदर्शन जारी है।

जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट ने इंटरनेट सेवाएं बहाल करने के लिए न्यू प्लाट से रैली निकालकर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष सुनील डिंपल ने कहा कि मूवमेंट नागरिक संशोधन एक्ट के लागू करने के फैसले का स्वागत करती है। बाहरी देशों में रह रहे लोगों को भी वापस देश में लाया जाए। लोग भारत में रहना पसंद करते हैं। इसके अलावा अवैध रूप से रहे रहे रोहिंग्याओं को बाहर किया जाए।

उन्होंने कहा कि इनकी संलिप्ता आपराधिक मामलों में भी पाई गई हैं। जम्मू में अवैध रूप से ज्यादा संख्या में रोहिंग्या, बंगलादेशी और अन्य पड़ोसी देशों से लोग रह रहे हैं। पुलिस सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है। देश की सुरक्षा भी दांव पर लगी हुई है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट सेवाएं लंबे समय से बंद हैं। जल्द से जल्द बहाल किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed