{"_id":"61ba28fd498d1231ef3b9c99","slug":"cik-raids-14-places-in-kashmir-seized-a-large-number-of-papers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सीआईके ने कश्मीर में 14 स्थानों पर की छापेमारी, बड़ी संख्या में कागजात जब्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सीआईके ने कश्मीर में 14 स्थानों पर की छापेमारी, बड़ी संख्या में कागजात जब्त
Wed, 15 Dec 2021 11:12 PM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:12 PM IST
सार
काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने जमात ऑफशूट स्कूल मामले में कई शिक्षकों व अन्य के मोबाइल और बैंकों के दस्तावेज किए जब्त। इस मामले में लंबे समय से जांच चल रही है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो : PTI (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने बुधवार को दक्षिण और मध्य कश्मीर में चौदह स्थानों पर छापेमारी कर श्रीनगर में पंजीकृत जमात ऑफशूट स्कूल के मामले में तलाशी ली। सूत्रों के अनुसार सीआईके की टीम ने बिजबेहरा ए/पी हाउस नंबर-7 उस्मानिया कॉलोनी बागी-मेहताब में रहने वाले सेवानिवृत्त अध्यापक असदुल्ला भट पुत्र अब्दुल समद के घर दबिश दी।
विज्ञापन
पासबुक और कुछ राजस्व दस्तावेज बरामद
घर से एक मोबाइल फोन तीन पासबुक और कुछ राजस्व दस्तावेज बरामद किए गए। वहीं, चांदगाम (पुलवामा ) में सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार अब्दुल राशिद शाह पुत्र अब्दुल गनी के आवास में छापेमारी की गई। इसके अलावा अब्दुल रहमान मीर (पटवारी) पुत्र मोहम्मद अब्दुल्लाह निवासी हादीगाम (अनंतनाग), बिलाल अहमद डार (शिक्षक) पुत्र बशीर अहमद डार निवासी डांगीपोरा सिरहामा अनंतनाग, मोहम्मद शबन डार के घरों पर भी छापेमारी की गई।
विज्ञापन
अब्दुल रहमान निवासी मरहमा संगम में भी तलाशी ली गई है। सूत्रों की मानें तो ये छापे श्रीनगर के सीआईके पुलिस थाना में पहले से दर्ज एक मामले का हिस्सा थे और जमीयत-उस-सलीहाट नाम के एक जमात ऑफशूट स्कूल के सदस्यों पर छापे मारे गए थे। जब रिपोर्ट दर्ज की जा रही थी तब कई अन्य जगहों पर दबिश चल रही थी।
विज्ञापन