फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chopper booking for Amarnath Yatra will start soon, fare may increase

Jammu : अमरनाथ यात्रा के लिए चॉपर की बुकिंग जल्द, बढ़ सकता है किराया; चार्टर प्लेन की सुविधा भी होगी यहां

Fri, 13 Jun 2025 06:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 Jun 2025 06:48 AM IST
सार

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड सूत्रों के अनुसार, चाॅपर सेवा के लिए किराये को प्रस्तावित कर दिया गया है। जल्द इसे ऑनलाइन सार्वजनिक किया जाएगा।

विज्ञापन
Chopper booking for Amarnath Yatra will start soon, fare may increase
अमरनाथ यात्रा

विस्तार

तीन जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के लिए जल्द ऑनलाइन चॉपर सेवा की बुकिंग शुरू होगी। इस बार किराये में बढ़ोतरी की जा सकती है। बालटाल रूट के लिए नीलग्राथ-पंजतरणी-नीलग्राथ और पहलगाम रूट के लिए पहलगाम-पंजतरणी-पहलगाम स्लाट से यात्री पवित्र गुफा तक पहुंच सकेंगे। श्रीनगर से नीलग्राथ तक चार्टर प्लेन की सुविधा भी होगी।

विज्ञापन


श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड सूत्रों के अनुसार, चाॅपर सेवा के लिए किराये को प्रस्तावित कर दिया गया है। जल्द इसे ऑनलाइन सार्वजनिक किया जाएगा। चाॅपर के लिए संबंधित बोर्ड की वेबसाइट से ही टिकट की बुकिंग की जाएगी। नीलग्राथ से पंजतरणी के लिए इस बार एकतरफा 3,860 किराया प्रस्तावित किया गया है, जबकि 2024 में यह किराया 3,250 रुपये था। 
विज्ञापन


पहलगाम से पंजतरणी के लिए एकतरफा 5,820 रुपये किराया प्रस्तावित किया गया है, जो पिछले साल 4,900 था। श्रीनगर से नीलग्राथ के लिए चार्टर प्लेन के लिए 4.25 लाख रुपये किराया प्रस्तावित किया है। इसमें अधिकांश व्यक्तिगत या समूह में यात्री यात्रा कर सकेंगे। यात्रा के बालटाल और पहलगाम रूट के लिए हिमालयन हेली सर्विसेस लिमिटेड, ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीक्राप लिमिटेड, एरो एयरक्राफ्ट और एविएशन प्राइवेट लिमिटेड की सेवाएं ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालटाल और पहलगाम रूट पर लगेंगे सौ से अधिक लंगर
15 से 20 जून तक यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। अब तक करीब साढ़े तीन लाख श्रद्धालु अग्रिम पंजीकरण करवा चुके हैं। जून के आखिरी सप्ताह से देशभर से लंगर संगठनों का पहुंचना शुरू हो जाएगा। इसमें पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट पर सौ से अधिक लंगर लगाए जा रहे हैं। यात्रियों की सेहत का खास ध्यान रखने के लिए बेहतर स्वास्थ्य इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed