फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chirangu expressed concern over the killings of minorities in jammu kashmir

चुरंगू ने अल्पसंख्यकों की हत्याओं पर जताई चिंता, उपराज्यपाल से मुलाकात कर की ये मांग

Sun, 03 Jan 2021 05:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 03 Jan 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
Chirangu expressed concern over the killings of minorities in jammu kashmir
डेमो पिक - फोटो : सोशल मीडिया

कश्मीरी पंडित नेता और भाजपा के राजनीतिक मामलों और फीडबैक विभाग के प्रभारी अश्विनी कुमार चुरंगू ने कश्मीर घाटी में पिछले कुछ अर्से से अल्पसंख्यक हिंदुओं व सिखों की हत्याओं के मामलों में हुई बढ़ोतरी पर चिंता और नाराजगी प्रकट की। चुरंगू ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात कर स्पेशल क्राइम ट्रिब्यूनल और मंदिरों व श्राइन के संरक्षण के लिए बोर्ड गठित करने की मांग की।

विज्ञापन


चुरंगू ने उपराज्यपाल को बताया कि आतंकवादियों ने दिन दिहाड़े टारगेट बनाकर एक सराफा कारोबारी सतपाल निश्चल की हत्या कर दी। इससे पहले कश्मीरी पंडित सरपंच अजय पंडिता के अलावा पुलिस कर्मी सरदार अनूप सिंह की हत्या की गई। कुछ दिन पहले ही बारामूला में संदिग्य परिस्थितियों में अजय कपूर का शव मिला था।
विज्ञापन


चुंरगू ने कहा हिंदुओं व सिखों की कश्मीर में हत्याएं अल्पसंख्यकों पर अत्याचार व मानवाधिकार के गंभीर उल्लंघन को दर्शाती हैं। रैनावारी में एक पूर्व विधायक के रिश्तेदार ने आर्य समाज यज्ञशाला को क्षतिग्रस्त किया। मंदिरों व श्राइन पर अतिक्रमण किया गया है। अत्याचारों की जिम्मेदारी तय करने के लिए विशेष क्राइम ट्रिब्यूनल का गठन होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed