फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

General Bipin Rawat: कश्मीर के लाल चौक पर श्रद्धांजलि देते भावुक हुए लोग, चिनार कोर ने सीडीएस समेत अन्य को किया याद

Thu, 09 Dec 2021 06:30 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 09 Dec 2021 06:30 PM IST
सार

श्रीनगर में हेलिकॉप्टर हादसे में दिवंगत सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कश्मीर में सीडीएस बिपिन रावत के द्वारा किए गए कार्यों को भी याद किया गया। 
 

विज्ञापन
Chinar Corps pays tribute to CDS Bipin Rawat and others in Kashmir, people get emotional
श्रीनगर के लाल चौक पर सीडीएस समेत अन्य को दी गई श्रद्धाजलि। - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर में चिनार कोर ने हेलिकॉप्टर हादसे में दिवंगत सीडीएस बिपिन रावत समेत अन्य को श्रद्धांजलि दी। बारामुला के शेरवानी सामुदायिक हॉल में वीरवार को सादे समारोह का आयोज किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी समेत सेना के अधिकारियों और जवानों ने भाग लिया। मौके पर जीओसी डीपी पांडे,  मेजर जनरल अजय चांदपुरिया मौजूद रहे।



जीओसी ने कहा कि रावत का उरी, बारामुला और कश्मीर के लोगों के साथ काफी लगाव था। अधिकांश लोगों के साथ बिपिन रावत की तस्वीर मिल जाएगी। वे यहां के लोगों की हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे। हमें इस दुख से निकलने में समय लगेगा। इससे पहले जम्मू संभाग के सभी जिलों में सीडीएस समेत सभी दिवंगतों को याद किया गया।
 

Chinar Corps pays tribute to CDS Bipin Rawat and others in Kashmir, people get emotional
श्रीनगर में सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देने को पहुंचे स्थानीय लोग। - फोटो : एएनआई
कठुआ में जम्मू कश्मीर एक्स-सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन के श्रद्धांजलि समारोह में पूर्व सैनिकों ने दो मिनट का मौर रखा और सीडीएस के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। एसोसिएशन के फाउंडर चेयरमैन सेवानिवृत्त कैप्टर ज्ञान सिंह पठानिया ने हेलिकॉप्टर दुर्घटना पर शोक जाहिर करते हुए कहा कि इस घटना में देश ने अपने पहले सीडीएस के साथ सेना के 12 वीर जवानों और उनकी पत्नी की मौत से पूरा देश द्रवित है।

उन्होंने कहा कि जनरल रावत न केवल एक बेहतरीन सैन्य अधिकारी थे बल्कि उनका सामाजिक पक्ष भी बहुत सराहनीय रहा है। जिसके कारण आज समाज का हर वर्ग इस शोक में डूबा हुआ है। उनकी एसोसिएशन सभी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed