श्रीनगर में चिनार कोर ने आयोजित किया ईद मिलन समारोह, 600 से ज्यादा लोग हुए शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में ईद-उल-फितर के त्योहार की सरगरमिया जारी है और इसी के दौरान चिनार कोर ने अपनी परंपरा को निभाते हुए बड़े ही उल्लास के साथ अपने सिविलियन स्टाफ, डिफेंस एम्प्लाइज और उनके परिवारों के लिए भाईचारे की भावना के साथ ईद मिलन का आयोजन किया। इस आयोजन में 600 से ज्यादा लोग शामिल हुए। 15 कोर के जीओसी ने कहा कि हम लोग यहां कश्मीर के अमन और अवाम की खुशहाली के लिए हैं। वहीं एक स्थानीय ने सेना की सरहाना करते हुए कहा कि सेना की कार्रवाई के कारण कश्मीर की जनता महफूज है।
इस अवसर पर ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं देते हुए चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने संदेश में कहा, 'मैं व्यक्तिगत रूप से ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि आप अपने परिवारों के साथ उत्सव का आनंद लेंगे। हम आज एक साथ मिले हैं क्योंकि हम अपने बड़े परिवार के साथ त्योहार मनाना चाहते थे। मैं सर्वशक्तिमान ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह आपके और आपके परिवारों पर अपना आशीर्वाद बरसाए, और वे हमेशा समृद्ध हों और स्वस्थ जीवन जी सकें।'
उन्होंने यह भी कहा कि चिनार कोर का का हर बाशिंदा एक दूसरे के साथ मोहब्बत प्रेम और अमन के साथ रहता है। लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने कहा कि हमारे यहां होने का कारण अवाम की शांति और बेहतरी के लिए है और हम सर्वशक्तिमान से आवाम, उनके परिवारों और बच्चों के लिए उनके आशीर्वाद के लिए प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं आप लोगों को एक राजदूत का स्थान देते हुए यह संदेश देना चाहता हूं कि हम लोग (भारतीय सेना) यहां कश्मीर के अमन और अवाम की खुशहाली के लिए हैं और यहां खुशहाली और भविष्य में अमन और शांति के लिए दुआ करते हैं।
ढिल्लों ने कहा कि जहां तक संभव हो इस संदेश को पहुंचाना आपका काम है। उन्होंने यह भी कहा कि आप सब हमेशा तरक्की करते रहें और देश की तरक्की के लिए अपना योगदान जैसे अभी तक देते रहे हो आगे भी देते रहेंगे। हम सभी के पास जीने के लिए एक जीवन है और हमें इसे गरिमा और गर्व के साथ जीना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि सर्वशक्तिमान ईश्वर हमें घाटी में शांति बनाए रखने और हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए विकास और सफलता का वातावरण प्रदान करने के लिए पूरी ताकत दें। उन्होंने रक्षा प्रतिष्ठान के सभी सदस्यों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं भी दीं और सभी की सफलता और आशीर्वाद की कामना की।
बता दें कि इस समारोह के दौरान एक ईद मिलन में शामिल हुए एक सिविल स्टाफ के पिता ने जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों से बातचीत करते हुए कहा, 'यह डिफेंस एरिया हमारा अन्नदाता है, यह सलामत है तो हमारी रोजी रोटी है और हम हमेशा यही दुआ करते हैं आप सब लोग सलामत रहो। हमें हमेशा आपसे अच्छा सहयोग प्राप्त हुआ है। जब आप बार्डर पर एक्शन लेते हैं तो हमारे बच्चे कश्मीर में महफूज रहते हैं। इसके लिए हम आपको डबल मुबारख देते हैं।'