फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   child infected then father

बेटी के संपर्क में आया पिता व दूसरे राज्य से आए तीन और कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
child infected then father
सांबा। सांबा जिले में शुक्रवार को चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। एक मामले में ट्रेन के जरिए लौटी बेटी से मिलकर लौटा पिता भी संक्रमित पाया गया है। बेटी 14 मई को ट्रेन से जम्मू पहुंची थी, जिसे सांबा में बस से लाया गया। क्वारंटीन किए जाने के दौरान पिता ने उससे कुछ सामान लिया था। वहीं, घगवाल में क्वारंटीन किए गए तीन लोगों के सैंपल भी पॉजिटिव आए हैं। इन तीनों के सैंपल कवारंटीन सेंटर के बजाय घगवाल कोविड अस्पताल ले जाकर लिए गए थे। प्रशासन ने संक्रमण की पुष्टि होने के तुरंत बाद चारों को अस्पताल शिफ्ट कर दिया। इनके संपर्क में आए लोगाें की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला के सीमावर्ती गांव बैनगलाड के चकला कैंप की एक युवती 14 मई को दूसरे राज्य से लौटी थी। उसे जम्मू रेलवे स्टेशन से सांबा तक बस से लाया गया। क्वारंटीन सेंटर भेजने के दौरान उसने कुछ सामान पिता को सौंपा। युवती टेस्ट में संक्रमित पाई गई। वहीं, घर लौटे पिता को दूसरे दिन क्वारंटीन किया गया। अब उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उसके संपर्क में रहे सभी लोगों की पहचान की जा रही है। इसके अलावा चक मंगा का एक व्यक्ति 19 मई को ट्रक से दिल्ली से सांबा अस्पताल पहुंचा था। उसे भी घगवाल में क्वांरटीन किया गया। जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

दूसरी ओर घगवाल कस्बे में अमृतसर से अपने दोस्त के घर आए रिषीकेश निवासी युवक को भी कोरोना संक्रमित पाया गया। वह एक ट्रक से यहां पहुंचा था। इसे भी क्वारंटीन किया गया था। तीनों को घगवाल के ट्रामा अस्पताल में आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एक अन्य मामला गांव चलेआरी का है। व्यक्ति जख के अखिलेश फार्म मे क्वारंटीन था। यह 19 मई को मुंबई से ट्रेन से जम्मू पहुंचा। रेलवे स्टेशन पर ही इसका सैंपल लिया गया। इसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक 20 मामले कोरोना पॉजिटिव आए हैं जिनमें 6 लोग ठीक हो चुके हैं। 14 कोरोना पॉजिटिव लोग आस्पताल में उपचारधीन हैं।

सैंपल लेने के लिए क्वारंटीन सेंटर से घगवाल अस्पताल ले गए
दूसरे राज्यों से आए लोगों का कोरोना टेस्ट कराने में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। विभाग के कर्मचारी क्वारंटीन सेंटर से लोगों को घगवाल अस्पताल ले गए। जबकि इस दौरान ये संक्रमित व्यक्ति और लोगों के संपर्क में भी आए होंगे। उनकी कांट्रेक्ट ट्रेसिंग करने में काफी परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed