{"_id":"64bd8f4340845cdb55048e27","slug":"child-hands-tied-with-chain-beaten-with-sticks-in-rajori-madrasa-police-in-search-of-maulvi-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: राजोरी के मदरसे में बच्चे के हाथ जंजीर से बांधे, लाठी से जमकर पीटा, मौलवी की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: राजोरी के मदरसे में बच्चे के हाथ जंजीर से बांधे, लाठी से जमकर पीटा, मौलवी की तलाश में पुलिस
Mon, 24 Jul 2023 02:18 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 24 Jul 2023 02:18 AM IST
सार
राजोरी शहर में बच्चे के दोनों हाथ लोहे की चेन से बंधे मिले। किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने पड़ताल की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। मामले में मौलवी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
राजोरी के मदरसे में बेरहमी से पीटा गया बच्चा
- फोटो : संवाद
विस्तार
राजोरी के पलूलिया के मदरसे में 10 वर्षीय बच्चे को बेरहमी से पीटने और दो दिन बंधक बनाए रखने का मामला सामने आया है। यह खुलासा एक वायरल वीडियो से हुआ है। चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट राजोरी की शिकायत पर पुलिस ने मौलवी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रविवार को राजोरी शहर में होटल के सामने खड़े बच्चे के दोनों हाथ लोहे की चेन से बंधे थे। किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो में 10 वर्षीय बच्चे ने बताया कि मां-बाप ने उसे धार्मिक शिक्षा के लिए पलूलिया के मदरसे में दाखिल करवाया था। मन नहीं लगा तो वह वहां से भाग गया।
विज्ञापन
परिवार ने दोबारा मदरसे में भेज दिया। यहां मदरसे के एक मौलवी ने लाठी से बेरहमी से पीटा। इससे शरीर पर मारपीट के निशान पड़ गए। लोहे की चेन से बांधकर दो दिन तक बंधक बनाकर रखा। किसी तरह वहां से भागकर राजोरी शहर पहुंचा।
विज्ञापन
वहीं, मारपीट की वीडियो देख चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट राजोरी ने पुलिस को कार्रवाई के लिए लिखा है। यूनिट की लीगल एडवाइजर शिवांगी कांत ने बताया कि वीडियो को देख लगता है कि बच्चे को बेरहमी से मारा गया है। राजोरी पुलिस को कड़ी कार्रवाई के लिए लिखा है।
मौलवी की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही पुलिस
एसएचओ राजोरी शौकत अहमद ने बताया कि चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट की शिकायत पर मौलवी मोहम्मद बशारत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मौलवी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम छापे मार रही है।