{"_id":"5dc1313e8ebc3e01451c3b19","slug":"chief-justice-of-jammu-reaches-jammu-for-six-months-meets-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महीने के लिए उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश पहुंचीं जम्मू, अधिकारियों से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह महीने के लिए उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश पहुंचीं जम्मू, अधिकारियों से की मुलाकात
Tue, 05 Nov 2019 01:52 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 05 Nov 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
न्यायाधीश गीता मित्तल
- फोटो : अमर उजाला, फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर, लद्दाख हाईकोर्ट की मुख्य विंग सोमवार से जम्मू में शुरू हो गई है। मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल उच्च न्यायालय पहुंची। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार संजय डार, मुख्य न्यायाधीश के मुख्य सचिव जावेद अहमद सहित उच्च न्यायालय के कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। न्यायाधीश गीता मित्तल अधिकारियों से मुलाकात की और उनके कामकाज की जानकारी ली।
विज्ञापन
दरबार के पहले दिन जम्मू में सोमवार को उपराज्यपाल से मिलने कई पुलिस अधिकारी पहुंचे। जेल विभाग के डीजीपी वीके सिंह उनसे मिलने पहुंचे। दोनों के बीच जेल विभाग को लेकर बातचीत हुई। जेलों में कैदियों के लिए सुविधाओं पर चर्चा की गई। मौजूदा जेलों की व्यवस्था और सुरक्षा पर मंथन किया गया। जेलों में बंद कैदियों के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने जेलों की सुरक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसकी सुरक्षा और मजबूत करें। ताकि जेलें अच्छी तरह से चलें। वहीं गृह विभाग के सचिव शालीन काबरा भी उपराज्यपाल से मिले। दोनों के बीच कानून व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा पर चर्चा हुई। उपराज्यपाल ने काबरा से कहा कि स्थायी तौर पर सुरक्षा को देखें। ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखने में कोई दिक्कत पेश न आए।
विज्ञापन