{"_id":"bbc5e7678b1f458db90010a2cc26e01f","slug":"chief-justice-administered-the-oath-to-justice-bhat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य न्यायाधीश ने जस्टिस भट को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य न्यायाधीश ने जस्टिस भट को दिलाई शपथ
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 26 Sep 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस महेश मित्तल कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में जस्टिस बंसी लाल भट को हाईकोर्ट के स्थायी जज के रूप में शपथ दिलाई। शपथ से पहले राष्ट्रपति भवन और कानून-न्याय मंत्रालय से मिली नियुक्ति और अधिसूचना वारंट को हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल सुरेश कुमार शर्मा ने पढ़कर सुनाया।
विज्ञापन
उन्होंने रियासत के राज्यपाल एनएन वोहरा के पत्र को भी पढ़कर सुनाया, जिसमें उन्होंने चीफ जस्टिस एमएम कुमार को जस्टिस बंसी लाल भट को शपथ दिलाने की कार्यवाही करने को कहा। शपथ ग्रहण समारोह में जस्टिस धीरज सिंह ठाकुर, जस्टिस ताशी राबस्तन, जस्टिस जनक राज कोतवाल, वरिष्ठ वकील, बार के सदस्य और न्यायिक अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि रियासत में आई बाढ़ के कारण भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित नहीं हुआ। जस्टिस बंसी लाल भट का जन्म 19 अप्रैल, 1954 को पुलवामा के अरिहल गांव में हुआ। 14 साल से कम उम्र में उन्होंने हवाल हाई स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा पास की। 1972 में श्रीनगर के अमर सिंह कालेज से उन्होंने स्नातक की और 1974 में कश्मीर यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री हासिल की।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन श्रीनगर से जुड़ने के बाद पुलवामा शिफ्ट कर गए और वहां केसीएस ज्यूडीशियल बनने तक सिविल, क्रिमिनल और रेवेन्यू कोर्ट में अभ्यास किया। 17 नवंबर, 1982 में मुंसिफ बनने के बाद 29 जून, 1989 को सब जज के पद पर पदोन्नत हुए। अगस्त 1999 में उच्च न्यायिक सेवा में शामिल होने तक सीजेएम जम्मू के रूप में योगदान किया।
पुंछ, रियासी और कठुआ के अलावा दोनों राजधानी शहर जम्मू और श्रीनगर में प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज के रूप में रहे। इसके अलावा उन्होंने भ्रष्टाचार निरोधक विशेष जज के अलावा सीबीआई ट्रायल के लिए नवनिर्मित भ्रष्टाचार निरोधक कोर्ट में योगदान किया। आठ मार्च, 2013 को उन्हें हाईकोर्ट का एडिशनल जज नियुक्त किया गया।
जेएनएफ